Home Breaking News PM Modi Bihar Visit Live: प्रधानमंत्री को करीब से देखने के लिए बेताब पटना; जानें कहां हैं और कब आपकी तरफ आएंगे

PM Modi Bihar Visit Live: प्रधानमंत्री को करीब से देखने के लिए बेताब पटना; जानें कहां हैं और कब आपकी तरफ आएंगे

0

[ad_1]

05:57 PM, 12-May-2024


रोड शो में उमड़ी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला

रोड शो में उमड़ी लोगों की भीड़

पीएम मोदी के आने से पहले भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं इलाके में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ चुकी है। पूरा इलाका भगवामय हो चुका है। लोग प्रभु श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। इधर, बिहार पुलिस के करीब 3000 जवान पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैनात किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा से चाक-चौबंद इंतजाम हैं। 

05:22 PM, 12-May-2024

झूमेगा पूरा पटना, मचेगा जबरदस्त धूम

भाजपा ने पीएम मोदी के बिहार आगमन से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि आज झूमेगा पूरा पटना, मचेगा जबरदस्त धूम! क्योंकि आज बिहार आ रहे हैं वो, जो अयोध्या में राम को लाए हैं।

04:43 PM, 12-May-2024

इन इलाकों से गुजरेगा पीएम का रोड शो

पीएम मोदी का रोड शो भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते उद्योग भवन गांधी मैदान तक जाएगा। इस जरिए पीएम मोदी जनता का अभिवादन करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। 

04:06 PM, 12-May-2024

पटना में ड्रोन पर प्रतिबंध 

पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पूरे इलाके को रेड जोन में तब्दील किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दो दिनों तक ड्रोन चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दी गई है। ड्रोन बिक्री करने वाले दुकानों को भी इस मामले में सतर्क रहते हुए ड्रोन की बिक्री पर दो दिनों तक रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

03:34 PM, 12-May-2024

एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी कुछ ही देर में पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे। यहां से सीधे वह राजभवन जाएंगे। राजभवन से प्रधानमंत्री शाम छह बजे रोड शो के लिए निकलेंगे। एयरपोर्ट पर वीआईपी गेट को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात है।  

03:08 PM, 12-May-2024

PM Modi Bihar Visit Live: प्रधानमंत्री को करीब से देखने के लिए बेताब पटना; जानें कहां हैं और कब आपकी तरफ आएंगे

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम छह बजे से रोड शो करेंगे। इतिहार में पहली बार ऐसा होगा, जब कोई प्रधानमंत्री बिहार में रोड शो कर रहे। दो किलोमीटर लंबा यह रोड शो तीन घंटे तक चलेगा। भाजपा की ओर से सारी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी हैं। यह रोड शो भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते उद्योग भवन गांधी मैदान तक जाएगा। इस जरिए पीएम मोदी जनता का अभिवादन करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, पटना साहिब सीट से प्रत्याशी रामकृपाल यादव, पाटलिपुत्र सीट से प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद भी रहेंगे। पीएम मोदी के स्वागत में पटना में भगवामय कर दिया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here