Home Sports Video: गोली की रफ्तार से फेंकी यॉर्कर, बल्लेबाज को हवा भी नहीं लगी; बुमराह ने ऐसे उड़ा दिया डंडा

Video: गोली की रफ्तार से फेंकी यॉर्कर, बल्लेबाज को हवा भी नहीं लगी; बुमराह ने ऐसे उड़ा दिया डंडा

0
Video: गोली की रफ्तार से फेंकी यॉर्कर, बल्लेबाज को हवा भी नहीं लगी; बुमराह ने ऐसे उड़ा दिया डंडा

[ad_1]

IPL 2024, KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शनिवार को खेले गए बारिश से बाधित मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को हरा दिया. बारिश के कारण इस मैच को 16-16 ओवरों का कर दिया गया था, जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 रन से जीतकर IPL के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. मुंबई इंडियंस (MI) को भले ही इस मैच में हार मिली, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन किया. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह की आग उगलती हुई गेंदबाजी देखने को मिली है. जसप्रीत बुमराह ने अपनी एक ‘घातक यॉर्कर’ से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ओपनर म को क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचा दी.

बुमराह ने गोली की रफ्तार से फेंकी यॉर्कर

सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की इस खतरनाक गेंद की खूब चर्चा हो रही है, जिस पर उन्होंने सुनील नरेन को क्लीन बोल्ड किया है. जसप्रीत बुमराह की इस घातक गेंद को देखकर एक बार तो ऐसा लगा कि ये यॉर्कर नहीं बल्कि कोई गोली फायर हुई है. जसप्रीत बुमराह की इस गेंद के सामने सुनील नरेन के पास कोई भी जवाब नहीं था. जसप्रीत बुमराह की इस आग उगलती गेंद ने सुनील नरेन का ऑफ स्टंप उड़ा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सुनील नरेन को हवा भी नहीं लगी और वह खुद का स्टंप उड़ते देखते रह गए.   

बुमराह की गेंद से चकमा खा गए सुनील नरेन

सुनील नरेन पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. दरअसल, हुआ यूं कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की पारी के दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए. दूसरे ओवर की पहली ही गेंद जसप्रीत बुमराह ने ऐसी डाली कि सुनील नरेन चकमा खा गए. सुनील नरेन कुछ भी समझ पाते उससे पहले ही बॉल ने ऑफ स्टंप को उड़ा दिया. सुनील नरेन खुद का स्टंप उड़ते देखते रह गए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी की बदौलत शनिवार को बारिश से बाधित IPL मैच में तेज शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली. 

कोलकाता ने जीता मैच  

मुंबई इंडियंस की अनुशासित गेंदबाजी के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वेंकटेश अय्यर की 21 गेंद में 42 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट पर 157 रन बनाए. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 65 रन बना लिए थे. लेकिन केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन ने ईशान किशन (22 गेंद, 40 रन) द्वारा दिलाई गई विस्फोटक शुरुआत पर लगाम कसी. वरुण चक्रवर्ती ने 17 रन देकर दो और रसेल 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए. इससे केकेआर ने मुंबई इंडियंस की आधी टीम को 13वें ओवर के अंदर पवेलियन लौटा दिया और 16 ओवर तक आठ विकेट पर 139 रन ही बनाने दिए. हर्षित राणा ने 34 रन देकर दो विकेट लिए जबकि नरेन ने 21 रन देकर किशन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया. इस तरह दो बार की विजेता केकेआर ने दो मैच रहते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here