[ad_1]

वायरल वीडियो में मारपीट करते हुए विधायक
– फोटो : ANI
विस्तार
देश भर की विभिन्न लोकसभा सीटों पर आज चौथे चरण के मतदान हो रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश से विधायक की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, विधायक जी वीआईपी कल्चर का लाभ लेने के लिए मतदान के लिए लगी लाइन को नजरअंदाज करके आगे बढ़ रहे थे तभी एक मतदाता ने इस पर आपत्ति जता दी। विधायक जी आहत हो गए और उन्होंने मतदाता को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानें, वायरल वीडियो में क्या
कथित वायरल वीडियो में दिख रहे विधायक का नाम ए शिवकुमार है। वे तेनाली विधानसभा से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। बता दें, वर्तमान में आंध्र में वाईएसआर की ही सरकार है। वीडियो में विधायक ने जैसे ही मतदाता को थप्पड़ मारा। तुरंत मतदाता ने भी एक चांटा खींच के उल्टा मार दिया। तभी विधायक के साथ खड़े सहयोगी भी मतदाता पर टूट पड़े और जमकर उसकी पिटाई की। हालांकि, आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की खूब कोशिश की। 10 सेकंड के वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करते हुए नहीं देखा गया।
#WATCH | Andhra Pradesh: YSRCP MLA and candidate for state assembly elections, A Sivakumar attacks a voter in Tenali, Guntur. The voter, who was standing in a queue to cast his vote, objected to the MLA’s attempt to jump the line and cast his vote without waiting. The MLA, in… pic.twitter.com/9tDP8wwJO8
[ad_2]
Source link