[ad_1]

दुनिया की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन की सुरक्षा टीम में फेरबदल किया है। उन्होंने लंबे समय से अपने भरोसेमंद रहे सर्गेई शोइगू को फिर से रक्षा मंत्री का जिम्मा सौंपा है। पुतिन ने शोइगू को पहले रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया था और उन्हें देश की सुरक्षा और रक्षा परिषद का नेतृत्व सौंपा था। सुरक्षा और रक्षा परिषद एक परामर्शदात्री संस्था है जो राष्ट्रपति को सलाह देती है। रूसी समाचार एजेंसियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह बदलाव पुतिन के पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण के कुछ दिनों बाद आया है। शोइगू ने रूस-यूक्रेन युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
[ad_2]
Source link