[ad_1]
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. लेकिन उनका क्वालीफाई करना अभी तय नहीं है. टीम के सीनियर खिलाड़ी ईशांत शर्मा इस साल ज्यादा मुकाबले नहीं खेल सके हैं. वह चोट के कारण कुछ मैच से बाहर थे. एक इंटरव्यू के दौरान ईशांत शर्मा की तुलना विराट कोहली से की गई. जिसके बाद ईशांत ने इंटरव्यूअर को गजब का जवाब दिया. इंटरव्यूअर के रूप में भारतीय एक्टर सतीश राय थे.
सतीश राय ने ईशांत शर्मा से पूछा, “आप और विराट बचपन से एक साथ खेले.. आपको कभी बुरा नहीं लगा कि विराट कोहली इतने बड़े बल्लेबाज बन गए और आप एक गेंदबाज बनकर ही रह गए. इसपर ईशांत शर्मा ने जवाब देते हुए कहा,” नहीं मैंने ज्यादा कुछ तो किया नहीं बॉलिंग में बस 100 टेस्ट मैच खेले हैं. 300 विकेट हैं. कपिल पाजी के बाद मैं ही हूं. मैंने कुछ तो किया नहीं तो मैं बॉलर ही ठीक हूं. अच्छा लगता है घर में नींद आ जाती है.”
FIRST PUBLISHED : May 13, 2024, 11:03 IST
[ad_2]
Source link