Home Sports बारिश ने धोया मैच, IPL से बिना खेले बाहर चैंपियन टीम,प्लेऑफ के सारे रास्ते बंद

बारिश ने धोया मैच, IPL से बिना खेले बाहर चैंपियन टीम,प्लेऑफ के सारे रास्ते बंद

0
बारिश ने धोया मैच, IPL से बिना खेले बाहर चैंपियन टीम,प्लेऑफ के सारे रास्ते बंद

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाली टीमों में एक नाम और जुड़ गया है. सोमवार 13 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मैच से शुभमन गिल की टीम के प्लेऑफ की उम्मीद जुड़ी थी लेकिन मुकाबले के रद्द होने के साथ ही सपना टूट गया. बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका और 1-1 अंक दोनों टीम में बांट दिया गया.

2022 के आईपीएल की विजेता गुजरात टाइटंस की टीम के लिए इस सीजन का सफर खत्म हो गया. 13 मैच खेलने के बाद अब टीम के खाते में 11 अंक हैं. कोलकाता के खिलाफ उसके घर यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच को बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका. मुकाबले में टॉस तक नहीं कराया जा सका और मैच को रद्द करार दिया गया. इस मुकाबले के ना खेले जाने की वजह से टीम बिना मैच खेले ही बाहर हो गई.

FIRST PUBLISHED : May 13, 2024, 22:38 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here