[ad_1]
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 187 रनों के अपने स्कोर का बचाव किया. जीत के बाद विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच गजब का मिलन देखने को मिला. पिछले साल हुए मुकाबले में गांगुली और विराट मैच के बाद एक दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखे थे.
लेकिन अब दोनों ने नाराजगी भुलाकर एक दूसरे से मिलते नजर आए. इस बार सौरव गांगुली ने विराट कोहली को खास तरीके से सम्मान भी दिया. दरअसल, आरसीबी की जीत के बाद जब दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे. तभी विराट कोहली और सौरव गांगली आमने सामने आ गए. इस दौरान सौरव गांगुली ने अपनी कैप उतारकर विराट कोहली को सम्मान दिया औऱ उनकी पीठ थपथपाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
FIRST PUBLISHED : May 13, 2024, 14:58 IST
[ad_2]
Source link