Home Breaking News Bihar Lok Sabha Election Live: मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत, दरभंगा के इस बूथ पर मतदान बाधित

Bihar Lok Sabha Election Live: मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत, दरभंगा के इस बूथ पर मतदान बाधित

0
Bihar Lok Sabha Election Live: मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत, दरभंगा के इस बूथ पर मतदान बाधित

[ad_1]

08:31 AM, 13-May-2024


मतदान के बाद की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

मुंगेर जिले में 693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 55 को नक्सल प्रभावित तथा 386 को संवेदनशील एवं 251 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र पर पल-पल की मूवमेंट की जानकारी के लिए चार ड्रोन कैमरे की सहायता से बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी के जवान को लगाया गया है। संवेदनशील बूथ के अलावा अधिकांश सामान्य बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं शहरी क्षेत्र के कुछ सामान्य मतदान केंद्र पर सामान्य पुलिस बल को मतदान में लगाया गया है। गंगा पार दियारा इलाके में घुड़सवार दस्ता को सुरक्षा के मदेनजर तैनात किया गया है। 

07:58 AM, 13-May-2024

सूर्यगढ़ा में शाम चार बजे तक ही वोटिंग

सूर्यगढ़ा विधानसभा के चिन्हित 119 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे के बीच ही वोट डाले जा सकेंगे। इधर, सुरक्षा कारणों से जमालपुर विस क्षेत्र के दो तथा सूर्यगढ़ा विधानसभा के पांच बूथों को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण चुनाव हो, इसको लेकर हर बूथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वही नगर भवन में  बूथ संख्या 60 एवं 61 में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है। बूथ संख्या 61 को पिंक बूथ बनाया गया। इसमें महिला कर्मी हैं।

07:30 AM, 13-May-2024


पीठासीन पदाधिकारी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत

मुंगेर के मध्य विद्यालय चकासिम इब्राहिम शंकरपुर स्थित बूथ संख्या 210 ड्यूटी कर रहे पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी गई। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

07:27 AM, 13-May-2024

दरभंगा में बूथ संख्या 120 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रूका

दरभंगा के होली क्रॉस स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र संख्या 133,134,135 बूथ संख्या पर मतदान जारी है। सबसे पहले दो बुजुर्ग ने वोट डाल कर संदेश दिया कि पहले मतदान फिर जलपान करें। उन्होंने युवाओं से अपील किया की बाहर निकल कर अपना वोट जरूर करें। यहां सुबह से ही काफी संख्या में मतदाता पहुंच गए हैं। अपना मतदान करने के लिए लाइन में लग हुए हैं। इस बीच जिला मुख्यालय से सटे बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर मतदान संख्या 120 पर ईवीएम में खराबी आ गई है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मतदान कुछ देर के लिए रुका हुआ है।

07:00 AM, 13-May-2024


मतदान करने पहुंचे गिरिराज सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

9447 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही

चौथे चरण के लिए बिहार की पांच सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।  9447 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। कई जगह सुबह छह बजे से मतदाता बूथ पर पहुंच गए थे। वह लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने गृहजिला बड़हिया में बूथ संख्या 34 पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। 

06:30 AM, 13-May-2024

मतदान केंद्रों पर मॉकपोल कर चेक किया गया ईवीएम

दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख 81 हजार 356 मतदाता आज अपना मतदान करेंगे 1786 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मॉक पोल भी सफलता पूर्वक कर लिया गया है। ईवीएम की जांच भी कर ली गई है। दरभंगा लोकसभा में जिला प्रशासन की तैयारी पूर्ण है। मतदान के लिए मतदाता बूथ पर पहुंच चुके हैं। वह कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। 

06:11 AM, 13-May-2024

Bihar Lok Sabha Election Live: मुंगेर में पीठासीन पदाधिकारी की मौत, दरभंगा के इस बूथ पर मतदान बाधित

बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, उजियारपुर और समस्तीपुर समेत पांच लोकसभा सीटों पर चौथे चरण का मतदान कुछ ही देर में शुरू होगा। इस बार चुनावी मैदान दो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, जनता दल यूनाईटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी समेत 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें चार महिलाएं हैं। 9447 मतदान केंद्रों पर 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता वोट देंगे।मुंगेर के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 119 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक की वोट होगा। बाकी सभी बूथों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here