Home Sports IPL 2024: RCB के खिलाफ हार के बाद फूटा दिल्ली के कप्तान का गुस्सा, इन पर फोड़ दिया ठीकरा

IPL 2024: RCB के खिलाफ हार के बाद फूटा दिल्ली के कप्तान का गुस्सा, इन पर फोड़ दिया ठीकरा

0
IPL 2024: RCB के खिलाफ हार के बाद फूटा दिल्ली के कप्तान का गुस्सा, इन पर फोड़ दिया ठीकरा

[ad_1]

IPL 2024, RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 47 रन की हार के बाद कहा कि उन्हें विरोधी टीम को 150 रन तक रोकना चाहिए था, लेकिन उन्हें कैच छोड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अक्षर पटेल (39 गेंद में 57 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और शाई होप (29) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 56 रन की साझेदारी के बावजूद 19.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई.

दिल्ली कैपिटल्स ने टपकाए कैच 

इससे पहले रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेलने के अलावा विल जैक्स (29 गेंद में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 9 विकेट पर 187 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इन दोनों बल्लेबाजों के कैच टपकाए.

हार के बाद फूटा दिल्ली के कप्तान का गुस्सा

अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, ‘कैच छोड़ने से हमें नुकसान हुआ. उन्हें 150 रन तक रोका जा सकता था. जब आप पावरप्ले में चार विकेट खो देते हैं तो आप हमेशा मैच में पीछा कर रहे होते हैं. 160-170 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर होता. पिच से कुछ गेंदें रुककर आ रही थी. कुछ गेंद तेजी से निकल रही थी और कुछ रुककर आ रहीं थी. जब आपके मुख्य खिलाड़ी रन आउट हो जाते हैं और आप पावरप्ले में चार खो देते हैं, तो मुश्किल हो जाती है.’

दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

रजत पाटीदार के अर्धशतक के बाद यश दयाल की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए मेहमान टीम को प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल (39 गेंद में 57 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और शाई होप (29) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 56 रन की साझेदारी के बावजूद 19.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here