[ad_1]
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में अमेरिका के घरेलू बॉक्स ऑफिस से बेहतर कारोबार दुनिया के दूसरे देशों में किया है। फिल्म ने अमेरिका में करीब 5.65 करोड़ डॉलर यानी कि करीब 472 करोड़ रुपये की कमाई की है लेकिन फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन इससे कहीं ज्यादा शानदार रहा। फिल्म ने अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में करीब 606 करोड़ रुपये की कमाई की है। विदेश में फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई चीन में रही, जहां इसने 1.14 करोड़ डॉलर यानी करीब 96 करोड़ रुपये पहले वीकएंड में कमाए हैं।
करीब 16 करोड़ डॉलर यानी कि करीब 1336 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ उत्तरी अमेरिका के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बीते सप्ताहांत की नंबर वन फिल्म रही है। फिल्म ने भारत में भी अच्छा कारोबार किया है लेकिन ये दूसरे देशों के मुकाबले फिर भी काफी कम है। इसकी मुख्य वजह फिल्म के प्रचार को लेकर बनी रणनीति बताई जा रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है लेकिन सिनेमाघरों तक पहुंचने वाले अधिकतर दर्शकों को पता ही नहीं है कि ये फिल्म भारत में हिंदी में भी रिलीज हुई है।
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ की कुल कमाई का करीब 41 फीसदी हिस्सा इसके आईमैक्स संस्करण से आया बताया जा रहा है। सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों में भव्य और विशाल फिल्मों को लेकर बढ़ती ललक का फायदा फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ को मिला है और इसके आईमैक्स संस्करण लगातार हाउसफुल जा रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी की ये 10वीं फिल्म है। इस सीरीज की सफलतम फिल्म अब तक ‘डान ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ रही है जिसने रिलीज के वक्त पूरी दुनिया में करीब 71 करोड़ डॉलर यानी कि करीब 5930 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘मेज रनर’ सीरीज के चर्चित निर्देशक वेस बॉल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ इस फ्रेंचाइजी का नया रीबूट है और इस नए रीबूट में प्रस्तावित तीन फिल्मों की कड़ी की ये पहली फिल्म है।
Shreyas Talpade Interview: ‘पुष्पा 2’ की डबिंग पर खूब आया आनंद, श्रेयस बोले, इस बार मामला डबल जमेगा!
[ad_2]
Source link