Home Breaking News Lok Sabha : कैंसर पीड़िता ने जीवन के अंतिम क्षण में वोट की जताई इच्छा, परिजनों ने ऐसे करवाया मतदान

Lok Sabha : कैंसर पीड़िता ने जीवन के अंतिम क्षण में वोट की जताई इच्छा, परिजनों ने ऐसे करवाया मतदान

0
Lok Sabha : कैंसर पीड़िता ने जीवन के अंतिम क्षण में वोट की जताई इच्छा, परिजनों ने ऐसे करवाया मतदान

[ad_1]

Lok Sabha : Cancer suffering old woman desired to vote in Darbhanga 2024 election

मतदान केंद्र पर ऐसे जाती कैंसर पीड़ित महिला
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


लोक सभा चुनाव को लेकर आमजन में काफी उत्साह है। इस उत्साह की एक अच्छी तस्वीर यह देखने को मिली जब एक कैंसर पीड़ित महिला अपने अंतिम समय में मतदान करने की इच्छा प्रकट की जिसे घर वालों ने पूरा भी किया। यह तस्वीर दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौगमा गांव की है, जहां कैंसर रोग से पीड़ित शुभद्रा देवी को उनके पुत्र विजय कुमार मिश्रा ने स्ट्रेचर पर उन्हें लादकर विष्णुयर चौगमा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 116 पर ले गये और उनसे मतदान करवाया।

स्ट्रेचर पर लादकर कराया मतदान 

इस संबंध में महिला के पुत्र विजय कुमार मिश्रा ने बतया कि माँ ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में नागरिक दायित्व को पूरा करते हुए आज मतदान किया है। माँ लंबे समय से अत्यधिक बीमार हैं और पिछले चार दिनों से केवल कुछ बूंद जल के सहारे हैं। पूछे जाने पर उन्होंने वोट गिराने की इच्छा जताई थी। कैंसर रोग से पीड़ित महिला शुभद्रा देवी को उनके पुत्र विजय कुमार मिश्रा ने स्ट्रेचर पर उन्हें लादकर विष्णुयर चौगमा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 116 पर मतदान कराने लाये और उनका मतदान करवाया।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here