Home Breaking News MP News: राजगढ़ में आर्मी ट्रक का टायर फटा, बेकाबू होकर यात्री बस से टकराया, हादसे में पांच की मौत; कई घायल

MP News: राजगढ़ में आर्मी ट्रक का टायर फटा, बेकाबू होकर यात्री बस से टकराया, हादसे में पांच की मौत; कई घायल

0
MP News: राजगढ़ में आर्मी ट्रक का टायर फटा, बेकाबू होकर यात्री बस से टकराया, हादसे में पांच की मौत; कई घायल

[ad_1]

Rajgarh Accident News: Army Truck Collides With Passenger Bus After Tire Burst Five Killed

राजगढ़ में सड़क हादसे में पांच की मौत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो आर्मी जवानों और तीन अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जिले के पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार आर्मी के ट्रक का टायर फटने से वह यात्री बस से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौतों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस भोपाल की ओर जा रही थी। इस दौरान एनएच 46 पर ओसवाल फैक्ट्री के सामने अचानक  आर्मी के ट्रक का टायर फटा और वह बस से टकरा गया। हादसे में बस सवार तीन यात्री और 2 आर्मी जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे में ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पर आर्मी के कई अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here