Home Breaking News Mumbai Hoarding Collapse: राष्ट्रपति मुर्मू-ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, कही ये बात

Mumbai Hoarding Collapse: राष्ट्रपति मुर्मू-ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, कही ये बात

0
Mumbai Hoarding Collapse: राष्ट्रपति मुर्मू-ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, कही ये बात

[ad_1]

President Murmu and others reactions to Ghachkopar hoarding collapse incident Know all updates in hindi

Mumbai hoarding collapse
– फोटो : PTI

विस्तार


मुंबई में सोमवार को तेज आंधी-तूफान के बाद घाटकोपर इलाके में होर्डिंग ढहने स नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। 

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग ढहने से हताहत हुए लोगों के बारे में जानकर वह बेहद दुखी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग के ढहने से कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुख है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं और राहत व बचाव कार्यों की सफलता की कामना करती हूं। 

ममता बनर्जी ने भी जताया दुख

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मुंबई में धूल भरी आंधी में एक होर्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बनर्जी ने कहा, यह जानकर दुख हुआ कि मुंबई में आज शाम एक बड़े बिल बोर्ड हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग फंस गए व घायल हो गए। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायलों के प्रति एकजुटता। 

नगर निकाय के अधिकारियों के मुताबिक, सौ फीट लंबा बिलबोर्ड घाटकोपर के चेद्दानगर जंकश्न पर एक पेट्रोल पंप पर गिरा। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। बेमौसम बारिश और धूल भरी आंधी के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर शाम एक घंटे के लिए उड़ान संचालन रोक दिया गया। स्थानीय ट्रेनों की सेवाओं में देरी हुई, जबकि कई क्षेत्रों में यातायात जाम देखा गया। 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here