[ad_1]
10:25 AM, 13-May-2024
तख्त श्री हरमंदिर साहिब के दरबार पहुंचे
प्रधानमंत्री तख्त श्री हरमंदिर साहिब के दरबार पहुंचे। दरबार साहिब में उन्होंने मत्था टेका। गुरु का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सिख समुदाय के लोगों दरबार साहिब हाल में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र श्री रूप सहित पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
09:50 AM, 13-May-2024
पीएम मोदी पहुंचे तख्त श्री हरमंदिर साहिब
पीएम नरेंद्र मोदी तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंच चुके हैं। पीएम दर्शन के साथ-साथ अरदास भी करेंगे। पहली बार पीएम यहां आएं हैं। उनके स्वागत में सिख समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
09:16 AM, 13-May-2024
PM Modi Bihar Visit Live: तख्त श्री हरमंदिर साहिब में पीएम मोदी ने टेका मत्था, गुरु का लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी इस वक्त राजभवन में हैं। कुछ ही देर में उनका काफिला राजभवन से निकलकर पटना सिटी पहुंचेगा। वह तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा आएंगे। यहां वह मत्थ टेकेंगे। 20 मिनट तक रुकने के बाद पीएम मोदी हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है। आज भी कई जगहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव की गई है।
[ad_2]
Source link