Home Breaking News PM Modi Varanasi Roadshow: 22 घंटे काशी में रहेंगे पीएम, चार घंटे में पूरा होगा पांच किमी लंबे रोड शो का सफर

PM Modi Varanasi Roadshow: 22 घंटे काशी में रहेंगे पीएम, चार घंटे में पूरा होगा पांच किमी लंबे रोड शो का सफर

0
PM Modi Varanasi Roadshow: 22 घंटे काशी में रहेंगे पीएम, चार घंटे में पूरा होगा पांच किमी लंबे रोड शो का सफर

[ad_1]

PM Modi Varanasi Roadshow will completed in 4 hours and will stay in Kashi for 22 hours

वाराणसी में रोड शो करेंगे पीएम मोदी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मई को करीब 22 घंटे काशी में रहेंगे। वो सोमवार को दोपहर 3:30 बजे काशी पहुंचेंगे। उनका रोड शो सोमवार की शाम बीएचयू गेट पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शाम पांच बजे शुरू होगा। वह अस्सी के रास्ते गोदौलिया से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएंगे। यहां दर्शन-पूजन करेंगे। लगभग चार घंटे में पांच किमी के इस रास्ते को तय करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके बाद कार्यकर्ताओं और प्रबुद्वजनों से संवाद भी करेंगे। वे 14 मई को नामांकन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी बाबा काल भैरव के दर्शन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो का श्री गणेश शंखनाद, डमरूओं की निनाद और मंत्रोच्चार से होगा। मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रोड शो लंका चौराहा पहुंचेगा। यहां से वीटू मॉल, संत रविदास द्वार, मुमुक्ष भवन, अस्सी चौराहा, शिवाला होते हुए सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी से गोदौलिया से बांसफाटक जाएगा और फिर मंदिर में दर्शन करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here