Home Sports कोहली ने लगाया रनों का अंबार, दिग्गज ने की फिर से टीम का कप्तान बनाने की मांग

कोहली ने लगाया रनों का अंबार, दिग्गज ने की फिर से टीम का कप्तान बनाने की मांग

0
कोहली ने लगाया रनों का अंबार, दिग्गज ने की फिर से टीम का कप्तान बनाने की मांग

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तानी विराट कोहली को वापस देने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी के पास अगले सत्र में टीम को आगे ले जाने के लिए जोश, प्रतिबद्धता और आक्रामकता का बढ़िया संयोजन है.

विराट कोहली इस सीजन में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में 13 मैचों में 661 रन के साथ वह शीर्ष स्कोरर है. उन्होंने इस दौरान 155.16 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये है. आरसीबी की टीम 13 मैच में 12 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.

हरभजन ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम ‘प्रेस रूम ’ में कहा, ‘‘ अगर वे क्वालीफाई (प्लेऑफ के लिए) करने में विफल रहते हैं तो उन्हें (कप्तानी के लिए) किसी भारतीय खिलाड़ी की ओर देखना चाहिये. क्यों ना फिर विराट कोहली को कप्तान बनाया जाये. (महेंद्र सिंह) धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर काफी प्रभाव है, विराट कोहली भी बड़े कप्तान है, उन्हें पता है कि टीम को किस तरह की क्रिकेट खेलने की जरूरत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब वे बहुत आक्रामकता, बहुत जज्बे के साथ खेल रहे हैं और यही बात विराट कोहली के साथ भी है. मैं विराट कोहली को जिम्मेदारी के साथ टीम का नेतृत्व करते हुए देखना चाहूंगा.’’ पिछले बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स की हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका का राहुल के साथ आक्रामक रवैये में की गई बातचीत बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने कहा कि ये चीजें टीम में अच्छे माहौल के लिए ठीक नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘ कप्तान और प्रबंधन के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन बातचीत दरवाजे के पीछे होनी चाहिए जो सभी के लिए बेहतर है. बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर होनी चाहिए थी. जो भी बातचीत चल रही है, वह टीम के माहौल के लिए ठीक नहीं है. वह समय भी इस तरह से बातचीत करने के लिए सही नहीं था.’’

Tags: Harbhajan singh, IPL 2024, Rcb, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here