Home Breaking News बंगाल: नर्तकी का संगीन आरोप- राज्यपाल बोस ने होटल में यौन उत्पीड़न किया; पुलिस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट

बंगाल: नर्तकी का संगीन आरोप- राज्यपाल बोस ने होटल में यौन उत्पीड़न किया; पुलिस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट

0
बंगाल: नर्तकी का संगीन आरोप- राज्यपाल बोस ने होटल में यौन उत्पीड़न किया; पुलिस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट

[ad_1]

Police submits report sexual harassment complaint lodged by dancer against Bengal Governor CV Ananda Bose

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस
– फोटो : ANI

विस्तार


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ 2023 में एक नर्तकी ने कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायत की प्रारंभिक जांच करने के बाद कोलकाता पुलिस ने रिपोर्ट राज्य सचिवालय को सौंप दी है।  

पुलिस अधिकारी ने बताया, एक लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्यांगना ने राज्यपाल बोस के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। नृत्यांगना की शिकायत के अनुसार, वह पिछले साल जून में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गई थीं। उस समय वह एक पांच सितारा होटल में रुकी थीं। नृत्यांगना ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने होटल में उनका यौन उत्पीड़न किया।  

नृत्यांगना की शिकायत का राज्य सचिवालय ने लिया संज्ञान 

अधिकारी के अनुसार, नृत्यांगना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद राज्य सचिवालय से संपर्क किया था। राज्य सचिवालय ने शिकायत का संज्ञान लेकर कोलकाता पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। हमने निर्देशों का पालन कर शिकायत की जांच रिपोर्ट राज्य सचिवालय को सौंप दी है।  

राजभवन की महिला कर्मचारी ने भी लगाया था छेड़छाड़ का आरोप 

गौरतलब है कि एक अन्य मामले में लगभग दो सप्ताह पहले भी राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। राजभवन में कार्यरत एक संविदा महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की थी।  

संविधान के अनुच्छेद 361 के अनुसार, किसी राज्यपाल के खिलाफ उनके कार्यकाल के दौरान कोई आपराधिक कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकती। 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here