Home Sports 9वां टी20 विश्व कप खेलने उतरेगा खूंखार ऑलराउंडर, बांग्लादेश की टीम का ऐलान

9वां टी20 विश्व कप खेलने उतरेगा खूंखार ऑलराउंडर, बांग्लादेश की टीम का ऐलान

0
9वां टी20 विश्व कप खेलने उतरेगा खूंखार ऑलराउंडर, बांग्लादेश की टीम का ऐलान

[ad_1]

ढाका. आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए लगातार टीमों की घोषणा की जा रही है. बांग्लादेश ने मंगलवार 14 मई को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. 2007 में खेले गए पहले टी20 विश्व कप को खेलने वाले दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी टीम में जगह दी गई है. टीम की कमान नजमुल हुसैन शंटो के हाथों में होगी जबकि चोटिल चल रहे तेज गेंदबाज तस्किन अहमद को उप कप्तान बनाया गया है.

गेंदबाज तास्किन अहमद को मांसपेशियों के खिंचाव से पूरी तरह से नहीं उबरने के बावजूद अमेरिका और वेस्टइंडीज में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मंगलावार को बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया. पिछले हफ्ते जिंबाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले तास्किन को चोट लगी थी। उन्हें उप कप्तान भी बनाया गया है. चोटिल होने से पहले तास्किन ने सीरीज के चार मैच में 4.56 की इकोनॉमी रेट से आठ विकेट चटकाए थे.

FIRST PUBLISHED : May 14, 2024, 15:30 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here