Home Sports IPL 2024: आप किसी भी कप्तान को.. हार्दिक पांड्या के सामने ढाल बनें गौतम गंभीर, डिविलियर्स-पीटरसन की लगा दी क्लास

IPL 2024: आप किसी भी कप्तान को.. हार्दिक पांड्या के सामने ढाल बनें गौतम गंभीर, डिविलियर्स-पीटरसन की लगा दी क्लास

0
IPL 2024: आप किसी भी कप्तान को.. हार्दिक पांड्या के सामने ढाल बनें गौतम गंभीर, डिविलियर्स-पीटरसन की लगा दी क्लास

[ad_1]

IPL 2024: हार्दिक पांड्या वो नाम है जिसे आईपीएल के पिछले दो सीजन के बाद टीम इंडिया के भविष्य का कप्तान बताया जा रहा था. अब आईपीएल 2024 में पांड्या जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं तो वही एक्सपर्ट्स उनकी आलोचना करने से नहीं चूके. इस मुद्दे पर दिग्गज गौतम गंभीर ने चुप्पी तोड़ी है और उन दिग्गजों को निशाना बनाया जो हार्दिक की कप्तानी को लेकर कड़ी आलोचना करते नजर आ रहे थे. इस लिस्ट में दिग्गज एबी डिविलियर्स का नाम भी शामिल है, जिन्होंने हार्दिक की कप्तानी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. 

यह उनका काम ही है- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के शो मैच की बात पर इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, ‘एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं, यह जरूरी नहीं है. उनका काम ही यही है. ऐसा या वैसा कुछ कहना. मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि आप किसी भी प्लेयर की कप्तानी को उसकी टीम के प्रदर्शन को देखने के बाद जज कर सकते हैं. यदि इस साल मुंबई ने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो एक्सपर्ट्स उनकी तारीफ कर रहे होते. यदि मुंबई का पूरा सेटअप अगले साल भी सेम रहा और टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया तो यही एक्सपर्ट्स उससे उलट बात कहेंगे. आखिरकार प्रदर्शन ही मायने रखता है. मुंबई ने अच्छा नहीं किया, तो खराब प्रदर्शन के बारे में कह रहे हैं.’

हर दिन कोई न कोई जज कर रहा है- गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने हार्दिक की कप्तानी को लेकर कहा, ‘यह समझना जरूरी है कि हार्दिक किसी और फ्रेंचाइजी से वापस आए हैं. ऐसे में आपको थोड़ा समय लगता है. उसको थोड़ा समय दीजिए, क्योंकि आप उससे उम्मीद कर रहे हैं कि दो साल गुजरात की कप्तानी करने के बाद वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करे. वह अच्छा प्रदर्शन कर सकता था, लेकिन नहीं किया, लेकिन ऐसा होता है. उसको थोड़ा समय दो, हर दिन कोई न कोई उसे जज कर रहा है. एक्सपर्ट्स जो उसकी आलोचना कर रहे हैं उन्हें अपनी कप्तानी का समय याद करना चाहिए. वह चाहे एबी डिविलियर्स हों या फिर केविन पीटरसन. मुझे नहीं लगता उन्होंने अपनी लीडरशिप में कुछ खास किया. यदि आप रिकॉर्ड्स देखें तो बहुत खराब होंगे.’

डिविलियर्स पर बरसे गंभीर

गंभीर ने डिविलियर्स को खरी-खरी सुनाते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता डिविलियर्स ने आईपीएल में किसी भी टीम की कप्तानी की है. उन्होंने बड़े स्कोर के अलावा आईपीएल में कुछ हासिल नहीं किया. मुझे नहीं लगता टीम के नजरिए से उन्होंने कुछ हासिल किया है. हार्दिक आईपीएल विनिंग कप्तान हैं. तो तुलना सेब की सेब से करनी चाहिए न कि संतरे से.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here