Home Sports IPL Playoffs: इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी स्वदेश लौटे, 4 और लौटेंगे, जानें आईपीएल की किस टीम को ज्यादा नुकसान…

IPL Playoffs: इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी स्वदेश लौटे, 4 और लौटेंगे, जानें आईपीएल की किस टीम को ज्यादा नुकसान…

0
IPL Playoffs: इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी स्वदेश लौटे, 4 और लौटेंगे, जानें आईपीएल की किस टीम को ज्यादा नुकसान…

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल की ज्यादातर टीमें इन दिनों प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में हैं. इस बीच इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने आईपीएल टीमों को तगड़ा झटका दिया है. इंग्लैंड के 4 क्रिकेटर आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं. चार और क्रिकेटर अगले तीन-चार दिन में इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे. पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को तो इससे ज्यादा नुकसान नहीं है क्योंकि वे प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं. लेकिन बाकी टीमों को अब नई स्ट्रेटजी से उतरना होगा.

इंग्लैंड के खिलाड़ियों के आईपीएल बीच में छोड़ने से किस टीम को ज्यादा नुकसान होगा? इस सवाल का जवाब जानने से पहले यह जान लेते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विल जैक्स, रीस टॉपली, राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर और पंजाब किंग्स के लियाम लिविंग्सटन इंग्लैंड लौट गए हैं. इसी तरह
चेन्नई सुपरकिंग्स के मोईन अली, कोलकाता नाइटराइडर्स के फिल सॉल्ट और पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करेन व जॉनी बेयरस्टो इसी सप्ताह इंग्लैंड लौटेंगे.

IPL playoffs: RCB को CSK से करो या मरो के मुकाबले में कितने रन से जीतना होगा? या कितने ओवर.. क्या कहता है समीकरण

इंग्लैंड के खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने और उनके रिप्लेसमेंट के सवाल पर वसीम जाफर कहते हैं कि इससे चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स को ज्यादा नुकसान होगा. जाफर ‘क्रिकइंफो’ से कहते हैं, ‘चेन्नई के कई विदेशी खिलाड़ी पहले से स्वदेश लौट चुके हैं. मोईन अली ने इसकी काफी हद तक भरपाई की है और वे फॉर्म में हैं. चेन्नई के पास मोईन अली का रिप्लेसमेंट नजर नहीं आता.’

विल जैक्स की जगह ले सकते हैं मैक्सवेल
पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि विल जैक्स का इंग्लैंड लौटना आरसीबी के लिए बड़ा झटका है. वे बेहतरीन फॉर्म में हैं और आरसीबी को उनकी कमी खल सकती है. हालांकि, उसके लिए राहत की बात यह है कि ग्लेन मैक्सवेल टीम में हैं. मैक्सवेल की विल जैक्स की जगह प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. जैक्स ने 8 मैच में 230 रन बनाए और 2 विकेट झटके हैं.

जॉस बटलर का रिप्लेसमेंट आसान नहीं
राजस्थान रॉयल्स के लिए भी जॉस बटलर को वापस जाना मुश्किल पैदा कर सकता है. बटलर ने 11 मैच में 2 शतक की मदद से 359 रन बनाए हैं. जाफर ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स बटलर की जगह टॉम कोहलर कैडमोर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. हालांकि, कैडमोर के लिए भारत में खेलना आसान नहीं होगा. वह भी सीधे प्लेऑफ में. कैडमोर ने आईपीएल 2024 में एक भी मैच नहीं खेला है.

IPL playoff scenarios: 6 टीमों के बीच 3 स्थान की जंग, MI, GT, PBKS बाहर, आज चौथी टीम का खेल होगा खत्म

फिल सॉल्ट की जगह लेंगे गुरबाज
कोलकाता नाइटराइडर्स के फिल सॉल्ट भी स्वदेश लौटने वाले हैं. फिल सॉल्ट ने आईपीएल 2024 में 12 मैच में 435 रन बनाए हैं. वे सुनील नरेन के बाद केकेआर के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं. हालांकि, फिल सॉल्ट ने ज्यादातर रन कोलकाता की बैटिंग पिच पर बनाए हैं. स्पिन ट्रैक पर वे फंसते रहे हैं. ऐसे में केकेआर फिल सॉल्ट की जगह प्लेइंग इलेवन में अफगानिस्तान के रहमतुल्लाह गुरुबाज को शामिल कर सकता है. यानी, केकेआर को शायद फिल सॉल्ट को शायद उतनी कमी ना खेले, जितना चेन्नई सुपरकिंग्स या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को.

पंजाब किंग्स के इंग्लिश क्रिकेटर लिविंग लिविंग्सटन भी इंग्लैंड लौट गए हैं. सैम करेन और जॉनी बेयरस्टो भी इसी सप्ताह इंग्लैंड लौटने वाले हैं. हालांकि, पंजाब किंग्स को इसका ज्यादा नुकसान नहीं होगा क्योंकि यह टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है.

Tags: Csk, IPL 2024, IPL Playoff, Jos Buttler, Moeen ali, Rcb

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here