Home Breaking News Rajasthan: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारी खदान में फंसे, लिफ्ट खराब होने से हादसा

Rajasthan: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारी खदान में फंसे, लिफ्ट खराब होने से हादसा

0
Rajasthan: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 अधिकारी खदान में फंसे, लिफ्ट खराब होने से हादसा

[ad_1]

14 officers of Hindustan Copper Limited in Rajasthan trapped in mine due to lift failure

खदान में हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)
– फोटो : एएनआई

विस्तार


राजस्थान के नीम का थाना जिले में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की एक सतर्कता टीम के 14 अधिकारी और सदस्य एक खदान में फंस गए। कर्मचारियों को अंदर-बाहर ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई ऊर्ध्वाधर शाफ्ट में खराबी आने के चलते हादसा हुआ। एक खनन अधिकारी के मुताबित, अधिकारियों को खदान से बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू हो गया है।  

पुलिस के मुताबिक, कोलिहान खदान में विजिलेंस टीम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के लिए कई सौ मीटर नीचे गई थी। जब वह ऊपर आने वाले थे तो शाफ्ट (पिंजरे) की एक रस्सी टूट गई, जिसके चलते खदान के अंदर निरीक्षण करने गए 14 अधिकारी फंस गए।  

घटना की जानकारी मिलते ही खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here