Home Breaking News Road Accident: हापुड़ में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

Road Accident: हापुड़ में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

0
Road Accident: हापुड़ में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

[ad_1]

Big Road accident on national haiwey 9 in hapur garh

Accident
– फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे 09 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास अनियिंत्रित कार डिवाइडर पार दूसरी तरफ पहुंचकर ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और राहगीरों और मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाता। मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई।

 

पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे एक कार गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही कार अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची तेज रफ्तार होने के कारण अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करती हुई हाईवे की दूसरी दिशा में पहुंचकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ और कार सवार बुरी तरह उसमें फंस गए। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप व एक अज्ञात शामिल हैं। जबकि सचिन निवासी डालूहेड़ा मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है। मृतक गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की उम्र 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी लोग गाजियाबाद से मुरादाबाद जा रहे थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here