Home Breaking News Salman Khan: सलमान खान को काले हिरण मामले में मिल सकती है माफी! बिश्नोई समाज ने रखी ये शर्त

Salman Khan: सलमान खान को काले हिरण मामले में मिल सकती है माफी! बिश्नोई समाज ने रखी ये शर्त

0
Salman Khan: सलमान खान को काले हिरण मामले में मिल सकती है माफी! बिश्नोई समाज ने रखी ये शर्त

[ad_1]

Salman Khan may get pardon in black buck case Bishnoi community said if he apologies in our temple

सलमान खान
– फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan

विस्तार


कुछ दिनों पहले सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनके घर बाहर हुई गोलीबारी की घटना पर अपनी चिंता जताई और सलमान खान की ओर से सार्वजनिक माफी मांगी थी। अब बिश्नोई समुदाय के प्रमुख ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और एक आधिकारिक बयान जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अखिल भारतीय बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र बुदिया ने कहा है कि समुदाय काले हिरण मामले में सलमान को माफ कर देगा, लेकिन इसके लिए उन्हें खुद माफी मांगनी पड़ेगी। 

खुद सलमान खान को मांगनी पड़ेगी माफी

बिश्नोई समुदाय के प्रमुख ने कहा है कि सलमान खान की जगह कोई और माफी नहीं मांग सकता। गलती के लिए उन्हें ही माफी मांगनी पड़ेगी। अध्यक्ष देवेन्द्र बुदिया ने कहा, ‘अगर सलमान खुद माफी मांगते हैं, तो बिश्नोई समाज इस पर विचार करेगा, क्योंकि गलती सोमी अली ने नहीं, बल्कि सलमान खान ने की थी। उनकी तरफ से कोई और माफी नहीं मांग सकता। अगर वह मंदिर में आकर माफी मांगते हैं तो हमारा समाज उन्हें माफ करने के बारे में सोच सकता है, क्योंकि हमारे 29 नियमों में से एक माफी भी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अगर सलमान वन्य जीवों और पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करेंगे, तो हम उन्हें माफ करने के बारे में सोच सकते हैं।’  

Salman Khan Firing Case: सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा गिरफ्तार

 

सोमी अली ने बिश्नोई समुदाय से मांगी थी माफी

हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में सोमी ने सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना और सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इस दौरान उन्होंने बिश्नोई समुदाय से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वह एक खेल के रूप में शिकार का समर्थन नहीं करती, लेकिन इस घटना को बहुत साल हो गए हैं। उस समय सलमान बहुत छोटे थे। उन्होंने बिश्नोई समाज से अनुरोध करते हुए कहा, ‘मैं सलमान की तरफ से माफी मांगती हूं। उन्होंने कोई गलती नही की है। कृपया उन्हें माफ कर दें।’

 

यह है मामला

सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर राजस्थान के जोधपुर के पास मथानिया के बावड़ में एक काले हिरण का शिकार किया था। उनके साथ-साथ अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर भी 1998 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सलमान को भी 2018 में पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी, हालांकि, बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई थी। 

Cannes Film Festival 2024: सिनेमा नहीं आईस्क्रीम के लिए कान जा रहीं मिस धूलिपाला, अदिति व कियारा का भी यही हाल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here