Home Breaking News US: व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों में खान-पान में शामिल हुई पानीपुरी, समोसे के बाद मेहमानों की पसंद बनी

US: व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों में खान-पान में शामिल हुई पानीपुरी, समोसे के बाद मेहमानों की पसंद बनी

0
US: व्हाइट हाउस के कार्यक्रमों में खान-पान में शामिल हुई पानीपुरी, समोसे के बाद मेहमानों की पसंद बनी

[ad_1]

Golgappas makes frequent entries into White House menu US news in hindi

व्हाइट हाउस में गोलगप्पा
– फोटो : ANI

विस्तार


भारत में स्ट्रीट फूड की बात करें तो गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जाता है। इसे पानीपुरी और पुचका के नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा समय में इसे केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी गोलगप्पे की एंट्री हो चुकी है। यहां मेहमानों को गोलगप्पे परोसे जा रहे हैं। 

व्हाइट हाउस में परोसा गया गोलगप्पा 

पिछले साल इसे कम से कम दो बार परोसा गया है। हाल ही में सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने रोज गार्डेन रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान भी गोलगप्पा परोसा गया। इस कार्यक्रम में एशियाई-अमेरिकी और कई भारतीय-अमेरिकी शामिल थे। व्हाइट हाउस में अबतक केवल समोसे ही परोसे जाते थे, लेकिन अब यहां गोलगप्पे की भी एंट्री हो चुकी है।

कम्युनिटी नेता अजय जैन भूतोरिया ने कहा, “पिछले साल जब मैं यहां था, तब यहां पानीपुरी परोसा गया था। इस साल भी मैं यहां पानीपुरी ढूंढ रहा था, तभी अचानक एक सर्वर पानीपुरी लेकर आया। यह बहुत अद्भुत था। इसका स्वाट बहुत चटपटा और मसालेदार था। शानदार!”

अमेरिका में पसंद किया जा रहा है गोलगप्पा 

भूतोरिया ने व्हाइट हाउस की कार्यकारी शेफ क्रिस्टेटा कॉमरफोर्ड से मुलाकात की और उनसे गोलगप्पे के बारे में पूछा। उन्होंने बताया, “मैंने उनसे पूछा कि क्या आप अपने घर में गोलगप्पा बनाती हैं? उन्होंने कहा हां, हम व्हाइट हाउस में सबकुछ बनाते हैं।”

पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका में गोलगप्पा को बहुत पसंद किया जा रहा है। भूतोरिया ने आगे कहा, “अमेरिकी नेता कई बार भारत यात्रा कर चुके हैं। मुझे यकीन है कि भारत के नेता अपने समकक्ष को सभी स्ट्रीट फूड में से गोलगप्पा चखने के लिए जरूर कहते होंगे। गोलगप्पा को चखने के बाद ही इसे व्हाइट हाउस में लाया गया है।” उन्होंने बताया कि अब इसे यहां कई स्थानों में भी देखा जा सकता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here