Home World Video: पहले महिला ने कार से आदमी को कुचला, शरीर पर बैठकर किया किस, फिर चूमने के बाद 9 बार चाकू से गोदा

Video: पहले महिला ने कार से आदमी को कुचला, शरीर पर बैठकर किया किस, फिर चूमने के बाद 9 बार चाकू से गोदा

0
Video: पहले महिला ने कार से आदमी को कुचला, शरीर पर बैठकर किया किस, फिर चूमने के बाद 9 बार चाकू से गोदा

[ad_1]

Karon Fisher: अमेरिका के ह्यूस्टन में एक ट्रांस महिला ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. इस महिला ने 64 वर्षीय व्यक्ति के साथ जिस तरह की बर्बरता की, उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. संदिग्ध की पहचान 20 वर्षीय कैरन फिशर के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर एक ट्रांसजेंडर महिला है. महिला की हैवानियत जिसने देखा दंग रह गया, पहले तो उसने आदमी के ऊपर कार चढ़ाई, इससे भी उसका दिल नहीं पसीजा तो इस सनकी महिला ने उसके साथ घिनौना काम किया. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना के बारे में जानकारी ही नहीं होती अगर यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद नहीं होती. खौफनाख घटना का वीडियो हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृत व्यक्ति का नाम स्टीवन एंडरसन है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि पीड़ित एंडरसन कही जा रहे थे, तभी सड़क पर एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और संदिग्ध मौके से फरार हो गया.

आप भी देखें वीडियो:-
 

वीडियो में क्या है?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान कैरन फिशर (ट्रांस महिला) के रूप में हुई है. उसकी उम्र केवल 20 साल है. हैवानियत भरी इस घटना के बाद फिशर घटनास्थल पर लौटती है. सफेद कपड़े से ढके एंडरसन की लाश को पहले पलटती है, उसके पार्थिक शरीर को बार-बार चूमती है और फिर उसके बॉडी पर 9 बार चाकू से वार करती है. फिशर काले रंग की ब्रा और शॉर्ट्स पहनी थी.

हत्या के आरोप में फिशर गिरफ्तार
फिशर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना बिल्कुल हैरान करने वाला था.  एक पड़ोसी ने मीडिया को बताया, “यह बहुत परेशान करने वाला है. मेरे यहां बच्चे हैं; वे यहां खेल रहे होंगे, और उनकी कल्पना कीजिए.”

प्रत्यक्षदर्शियों से की बात, मांगी लिफ्ट 
आरोपी महिला ने घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों से बात करते की कोशिश भी की थी. स्टीवन का कत्ल करने के बाद आरोपी ट्रांस महिला आस-पास से गुजर रहे लोगों से लिफ्ट मांगने लगी, गुजर रहे लोग भी उस भयावह मंजर को देख रहे थे. किसी ने उसे लिफ्ट नहीं दी और इसके बाद स्टीवन के शव के ऊपर से चलकर वह मौके से भाग गई. फिशर पर 2021 में वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया गया था. हालांकि, उस मामले को खारिज कर दिया गया. फिशर को 24 मई को कोर्ट में पेश किए जाने की उम्मीद है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here