[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत को तरस रही है. पिछले लगातार तीन मैच हार चुकी टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्लॉप बल्लेबाजी की वजह से टीम 9 विकेट पर महज 144 रन ही बना पाई. कप्तान सैन कुरेन की फिफ्टी के दम पर पंजाब ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की. 18.5 ओवर में पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल किया.
राजस्थान के गेंदबाजों की मेहनत बेकार
145 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरे राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पंजाब पर शिकंजा कस लिया. ट्रेंट बोल्ड ने हमेशा ही तरफ एक बार फिर से पहले ओवर में टीम को विकेट दिलाया. प्रभसिमरन 6 रन बनाकर आउट हुए. पहला झटका लगने के बाद जॉनी बेयरस्टो और राइली रूसो ने अच्छे हाथ दिखाते हुए पारी को संभाला. 36 रन पर रूसो आउट हुए और फिर पंजाब के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह को आवेश खान ने बिना खाता खोले वापस भेज दिया.
कप्तान ने अकेले पलट दिया मैच
कप्तान सैम कुरेन ने एक छोर पर डटकर गेंदबाजों को जवाब देना जारी रखा. जितेश शर्मा ने उनका कुछ देर साथ निभाया लेकिन फिर 22 रन के स्कोर पर विकेट गंवा बैठे. इस सीजन स्टार बनकर चमके आशुतोष शर्मा ने कप्तान का साथ निभाया और मैच को करीब ले गए. बाकी काम सैम कुरेन ने कर दिया.
लड़खड़ाई राजस्थान की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की बल्लेबाजी पंजाब किंग्स के खिलाफ बुरी तरह से लड़खड़ा गई. ओपनर यशस्वी जायसवाल पहले ओवर की चौथी बॉल पर आउट होकर वापस लौट गए तो कप्तान संजू सैमसन भी 18 रन ही बना पाए. 100 रन बनाने से पहले आधी टीम वापस लौट चुकी थी. 97 रन पर राजस्थान ने 5 विकेट खो दिए थे.
रियान पराग ने अकेले बचाई लाज
एक तरफ जहां बल्लेबाजों को टिकने में परेशानी हो रही थी वहीं दूसरी तरफ रियान पराग डटकर पंजाब के गेंदबाजों का सामना करते नजर आए. उन्होंने एक छोर थामे रखा और 34 बॉल पर 6 चौके की मदद से 48 रन की पारी खेल स्कोर को 144 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
Tags: IPL 2024, Punjab Kings, Rajasthan Royals, Sam Curran
FIRST PUBLISHED : May 15, 2024, 23:16 IST
[ad_2]
Source link