Home Breaking News Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, तीन दिन ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक, बंद रहेंगे काउंटर

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, तीन दिन ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक, बंद रहेंगे काउंटर

0
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा में उमड़ा सैलाब, तीन दिन ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक, बंद रहेंगे काउंटर

[ad_1]

Chardham Yatra 2024 Ban on offline registration from 17th May To 19th May due to Pilgrims safety

हरिद्वार में पंजीकरण सेंटर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के सैलाब उमड़ने से राज्य सरकार की व्यवस्थाएं कम पड़ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना चुनावी दौरा बीच में छोड़कर लौटना पड़ा है। आते ही उन्होंने राज्य सचिवालय पहुंचकर चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और यात्रा को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए फिलहाल तीन दिन के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। यह रोक शुक्रवार 17 मई से 19 मई तक रहेगी। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी है। मुख्य सचिव ने पहले 200 मीटर के दायरे में मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री की बैठक में मिले निर्देश के बाद इसमें बदलाव कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने चारधाम के सभी मार्गों के एंट्री प्वाइंट एवं विकासनगर, यमुना पुल क्षेत्र, धनौल्टी, सुवाखोली में भी सख्ती से चेकिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा, इन स्थलों पर यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने वीडियो संदेश में कहा, मंदिरों के परिसर में मोबाइल फोन के सामान्य प्रयोग पर प्रतिबंध नहीं होगा।

सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे अपने राज्यों के यात्रियों और श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के बाद ही यात्रा पर आने के लिए कहें। खासतौर पर मेडिकल हिस्ट्री वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे रजिस्ट्रेशन के दौरान इसकी सूचना अनिवार्य रूप से साझा करें और अपने डॉक्टर से मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लेकर आएं।

Chardham Yatra 2024: बड़ा अपडेट.. मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित, इन मामलों में होगी अब सख्त कार्रवाई

यह है पंजीकरण की स्थिति

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here