Home Breaking News Gujarat: गुजरात में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के सात लोग डूबे, तलाश जारी

Gujarat: गुजरात में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के सात लोग डूबे, तलाश जारी

0
Gujarat: गुजरात में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के सात लोग डूबे, तलाश जारी

[ad_1]

Gujarat Several members of family drowned in Narmada River in Poicha NDRF rescue operation news and updates

नर्मदा नदी में राहत-बचाव कार्य जारी।
– फोटो : ANI

विस्तार


गुजरात के पोइचा में नर्मदा नदी में एक ही परिवार के सात लोगों के डूबने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर को यह लोग नर्मदा नदी में तैराकी करने आए थे। हालांकि, यहां तेज बहाव में सातों लोग डूब गए। इस घटना के बाद एनडीआरएफ और वडोदरा दमकल की टीम लोगों को खोजने की कोशिश में जुटी है।

 

पुलिस ने बताया कि सभी पीड़त सूरत के एक ग्रुप का हिस्सा था, जो पोइचा आए थे। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर में जरोड से 6बीएन एनडीआरएफ की एक इकाई घटनास्थल पर पहुंची। बता दें कि पोइचा नर्मदा नदी में तैराकी के लिए एक मशहूर ग्रीष्मकालीन पिननिक स्थल है। हाल ही में नर्मदा जिला प्रशासन ने स्थानीय नाव संचालकों को बिना लाइसेंस नाव न चलाने के निर्देश दिए थे।

वडोडरा एनडीआरएफ इंस्पेक्टर आशुतोष श्रीमल ने कहा, “एनडीरएफ और दमकल की टीम यहां मौजूद हैं। आज सुबह आठ बजे एक शव मिला। दो नाव के जरिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाकि के छह शवों की तलाश जारी है।”






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here