Home Breaking News Rajasthan: ‘जल्द तुम्हें मारेंगे’…रविंद्र सिंह भाटी को मिली फिर जान से मारने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी

Rajasthan: ‘जल्द तुम्हें मारेंगे’…रविंद्र सिंह भाटी को मिली फिर जान से मारने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी

0
Rajasthan: ‘जल्द तुम्हें मारेंगे’…रविंद्र सिंह भाटी को मिली फिर जान से मारने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी

[ad_1]

Rajasthan Barmer News Ravindra Singh Bhati received death Threat again Balotra Police engaged in investigation

भाटी को जान से मारने की धमकी मिली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जल्द जान से मारने और खुलेआम मारने की बात कही है।

वीडियो संदेश के माध्यम से एक युवक की ओर से दी गई धमकी में रविंद्र पर जातीय आधार पर जहर फैलाने का आरोप लगाया गया है और एक लोकदेवता के विषय में भी अर्नगल टिप्पणी की गई है। इस घटना से भाटी समर्थकों ने गहरी नाराजगी जताई है और उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो संदेश की अवधि करीब डेढ़ मिनट की बताई जा रही है और इसमें कहा गया है कि रविंद्रसिंह भाटी को जल्दी ही सरेआम मारेंगे। इस वीडियो को लेकर बालोतरा पुलिस के अधिकारियों ने गंभीरता बरतते हुए साइबर एक्सपर्ट के माध्यम से आरोपी का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वीडियो मंगलवार शाम जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि रविंद्र भाटी को दूसरी बार सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है। इससे पूर्व अप्रैल माह के अंतिम दिनों में बालोतरा में रविंद्र भाटी की ओर से अपने कार्यकर्ताओं से पुलिस की ओर से अभद्र व्यवाहर किए जाने से नाराज होकर धरना- प्रदर्शन करने के बाद एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई थी जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को दूसरी बार फिर धमकी मिलने से बाड़मेर की सियासत फिर से गरमा गई है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here