Home Breaking News RR vs PBKS Live Score : राजस्थान की नजरें शीर्ष-दो में जगह सुनिश्चित करने पर होंगी, थोड़ी देर में होगा टॉस

RR vs PBKS Live Score : राजस्थान की नजरें शीर्ष-दो में जगह सुनिश्चित करने पर होंगी, थोड़ी देर में होगा टॉस

0
RR vs PBKS Live Score : राजस्थान की नजरें शीर्ष-दो में जगह सुनिश्चित करने पर होंगी, थोड़ी देर में होगा टॉस

[ad_1]

06:34 PM, 15-May-2024

RR vs PBKS Live : शशांक-आशुतोष ने किया प्रभावित

पंजाब किंग्स के लिए मौजूदा सत्र में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम एकजुट होकर प्रभावी प्रदर्शन करने में विफल रही। सत्र के अधिकांश हिस्से से चोट के कारण कप्तान शिखर धवन की अनुपस्थिति ने मामले को और बिगाड़ दिया क्योंकि कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन कप्तानी करते हुए प्रभावी नजर नहीं आए।

06:34 PM, 15-May-2024

RR vs PBKS Live : रियान ने किया शानदार प्रदर्शन 

पराग के लिए इस साल घर वापसी खास है क्योंकि उन्होंने 153 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन ने पराग को अगली टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का दावेदार बना दिया है जहां उनके अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने की उम्मीद है। जब भी ऐसा होगा तब पराग सीनियर टीम की प्रतिष्ठित नीली जर्सी पहनने वाले पूर्वोत्तर के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। यहां इस 22 वर्षीय खिलाड़ी के लिए समर्थन स्वाभाविक होगा और इससे पंजाब के खिलाफ संजू सैमसन और उनकी टीम को भी मदद मिलेगी।

06:28 PM, 15-May-2024

RR vs PBKS Live Score : राजस्थान की नजरें शीर्ष-दो में जगह सुनिश्चित करने पर होंगी, थोड़ी देर में होगा टॉस

IPL Live Cricket Score, RR vs PBKS Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज प्लेऑफ में पहुंच चुकी राजस्थान रॉयल्स का सामना नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी पंजाब किंग्स से है। राजस्थान की टीम ने पिछले तीन मैच हारे हैं और उसकी कोशिश जीत की राह पर लौटकर तालिका में शीर्ष-दो पर स्थान सुनिश्चिचत करने पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, पंजाब भी हार के सिलसिले को समाप्त करना चाहेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here