Home Breaking News Shabana Azmi: ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से सम्मानित हुईं शबाना आजमी, बोलीं- ‘मैं इसके लिए आभारी हूं’

Shabana Azmi: ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से सम्मानित हुईं शबाना आजमी, बोलीं- ‘मैं इसके लिए आभारी हूं’

0
Shabana Azmi: ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से सम्मानित हुईं शबाना आजमी, बोलीं- ‘मैं इसके लिए आभारी हूं’

[ad_1]

Shabana Azmi honored with Freedom of the City of London Award Said I am grateful for this recognition

शबाना आजमी
– फोटो : ट्विटर

विस्तार


मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान और महिला अधिकारों के प्रचारक के रूप में ‘फ्रीडम आफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभिनेत्री वार्षिक यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ) में सिनेमा में अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए लंदन में थीं। इस दौरान एक समारोह में उन्होंने सम्मान प्राप्त किया। यह पुरस्कार जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

‘मैं इस मान्यता के लिए आभारी हूं’

शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने लंदन में इस सम्मान को ग्रहण करने के बाद कहा, ‘मैं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सिनेमा और सक्रियता की शक्ति का प्रमाण है कि हम सीमाओं को पार करने और समाज पर सार्थक प्रभाव डालने में सक्षम हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस मान्यता के लिए आभारी हूं और हमेशा सकारात्मक बदलाव की वकालत करने के लिए अपनी आवाज और मंच का इस्तेमल करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here