Home Breaking News Slovakia: स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको गोलीबारी में घायल, सरकारी मीटिंग के बाद संदिग्ध ने दिया घटना को अंजाम

Slovakia: स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको गोलीबारी में घायल, सरकारी मीटिंग के बाद संदिग्ध ने दिया घटना को अंजाम

0
Slovakia: स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको गोलीबारी में घायल, सरकारी मीटिंग के बाद संदिग्ध ने दिया घटना को अंजाम

[ad_1]

Slovak PM Robert Fico injured in shooting after government meeting: Report

स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको
– फोटो : ANI

विस्तार


स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको गोलीबारी में घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना स्लोवाकिया की राजधानी ब्राटीस्लावा के हैंडलोवा शहर में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक सरकारी मीटिंग के बाद संदिग्ध ने कई गोलियां चलाई, जिसमें प्रधानमंत्री फिको घायल हो गए।

‘पीएम फिको को गोली मारी गई’

स्लोवाकिया की संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने बताया कि पीएम फिको को गोली मारी गई और इस घटना में वह घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उन्होंने गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। इसके बाद एक संदिग्ध को पुलिस द्वारा हिरासत में लेते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया कि सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किसी को कार में धकेलते देखा गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here