Home World War in Gaza: अमेरिका का यू-टर्न, पहले राफा हमले पर दी इजरायल को धमकी, अब एक अरब से अधिक कीमत के हथियार देने का किया फैसला

War in Gaza: अमेरिका का यू-टर्न, पहले राफा हमले पर दी इजरायल को धमकी, अब एक अरब से अधिक कीमत के हथियार देने का किया फैसला

0
War in Gaza: अमेरिका का यू-टर्न, पहले राफा हमले पर दी इजरायल को धमकी, अब एक अरब से अधिक कीमत के हथियार देने का किया फैसला

[ad_1]

Israel-Hamas war: राफा पर इजरायली हमले को लेकर चिंता जाहिर करने और नेतन्याहू को बाइइडेन की धमकी के करीब एक हफ्ते अमेरिका ने पलटी मार ली है. बाइडेन प्रशासन ने प्रमुख सांसदों से कहा है कि अमेरिका इजरायल  को एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत के हथियार और गोला-बारूद भेजेगा.  

एपी के मुताबिक अमेरिकी संसद के तीन कर्मियों ने यह जानकारी दी.  उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं है कि हथियारों की यह खेप कब भेजी जाएगी.

अमेरिका ने रोक दी हथियारों की खेप
बता दें अमेरिका ने इस महीने 2,000 पाउंड दर वाले 3,500 बम की खेप इजरायल भेजने पर रोक लगा दी गई थी. बाइडेन प्रशासन ने हथियारों की खेप भेजने पर रोक लगाने के संबंध में कहा था कि उसने इजरायल को भीड़भाड़ वाले दक्षिणी गाजा शहर राफा में अपने हमले में उन विशेष हथियारों का उपयोग करने से रोकने के लिए बमों की आपूर्ति रोक दी है.

बाइडेन ने दी थी नेन्याहू को धमकी
एएफपी के मुताबिक एक हफ्ते पहले बाइडेन ने चेतावनी दी कि अगरप्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दक्षिणी गाजा शहर राफा पर हमले के साथ अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़े तो वह इजरायल को बम और तोपखाने के गोले रोक सकते हैं. बता दें राफा में जहां दस लाख से अधिक फिलिस्तीनियों ने शरण ले रखी है. 

इजरायल को दिए जाएंगे ये खतरनाक
अमेरिकी कांग्रेस के कर्मियों ने कहा कि मंगलवार को घोषित किए गए हथियारों के पैकेज में टैंक गोला-बारूद के लिए लगभग 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर, सामरिक वाहनों के लिए 50 करोड़ डॉलर और मोर्टार राउंड के लिए छह करोड़ डॉलर रकम निर्धारित है. उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर हथियारों की आपूर्ति की जानकारी दी जिसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.

(इनपुट – एजेंसी)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here