Home Sports खून में था क्रिकेट, फिर क्यों सपने से दूर रह गए फर्राटा किंग उसेन बोल्ट? खुद बताई पूरी कहानी

खून में था क्रिकेट, फिर क्यों सपने से दूर रह गए फर्राटा किंग उसेन बोल्ट? खुद बताई पूरी कहानी

0
खून में था क्रिकेट, फिर क्यों सपने से दूर रह गए फर्राटा किंग उसेन बोल्ट? खुद बताई पूरी कहानी

[ad_1]

उसेन बोल्ट, वह एथलीट जिससे दुनिया का बच्चा-बच्चा वाकिफ है. 2 जून से हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए उसेन बोल्ट को दूत बनाया गया है. जिसके बाद उनके क्रिकेट से जुड़ने का सपना भी साकार हो गया. जमैका के बोल्ट ने ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल जीते हैं. रिकॉर्डधारी फर्राटा किंग बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन यह सपना उनका पूरा नहीं हो सका. बोल्ट के मुताबिक उनका पसंदीदा फॉर्मेट टी20 है. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है. 

खून में था क्रिकेट

उसेन बोल्ट ने न्यूयार्क से पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे बचपन में तेज गेंदबाज बनना चाहते थे. उन्होंने बताया कि खून में ही क्रिकेट था, यहां तक कि बोल्ट के पिता भी क्रिकेट के शौकीन रहे और आज भी हैं. उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट से दूत के रूप में जुड़ रहा हूं जो शानदार है. क्रिकेटर बनने का मेरा सपना तो पूरा नहीं हुआ लेकिन टी20 विश्व कप का दूत होना शानदार है.’

टी20 क्रिकेट के शौकीन बोल्ट

बोल्ट ने आगे कहा, ‘मैं उतना क्रिकेट नहीं देख सका लेकिन जब भी मौका मिलता है, मैं टी20 मैच देखता हूं. यह मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है. इस फॉर्मेट में आपको मजबूत, तेज और अच्छी रणनीति बनाने में माहिर होना पड़ता है. इसमें टेस्ट और वनडे दोनों का मजा देखने को मिलता है. वेस्टइंडीज में टी20 और वनडे अभी भी लोकप्रिय है. लोगों को टेस्ट क्रिकेट उतना पसंद नहीं आता है. यह खेल की रफ्तार से जुड़ा है. आंद्रे रसेल जैसे बिग हिटर को देखना शानदार है. वेस्टइंडीज में टी20 क्रिकेट काफी लोकप्रिय है.’

सचिन के फैन बोल्ट

बोल्ट ने आगे कहा, ‘इनस्विंग यॉर्कर के चलते बचपन में वसीम अकरम मेरे पसंदीदा थे. कर्टनी वॉल्श और कर्टली एम्बरोज भी थे. अपने पिता की तरह मैं वेस्टइंडीज का समर्थक था लेकिन मुझे सचिन तेंदुलकर भी पसंद हैं. वह और ब्रायन लारा मेरे बचपन की यादों का हिस्सा हैं. मौजूदा क्रिकेटरों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि विराट कोहली का कोई सानी नहीं’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here