Home Sports पड़ोसन से हुआ टीम इंडिया के क्रिकेटर को प्यार, 2 साल तक किया डेट, फिर रचाई शादी

पड़ोसन से हुआ टीम इंडिया के क्रिकेटर को प्यार, 2 साल तक किया डेट, फिर रचाई शादी

0
पड़ोसन से हुआ टीम इंडिया के क्रिकेटर को प्यार, 2 साल तक किया डेट, फिर रचाई शादी

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर पीयूष चावला (Piyush Chawla) की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है. कम लोग ही इस बात को जानते हैं कि पीयूष को पड़ोस में रहने वाली एक प्यारी सी लड़की से प्यार हुआ था. करीबी बताते हैं कि अपनी फिरकी में बड़े- बड़े बल्लेबाजों को फंसाने वाले पीयूष (Piyush Chawla) को बचपन में ही पड़ोस में रहने वाली अनुभूति चौधरी से प्यार हो गया था. पीयूष और अनुभूति के घर आस पास थे, दोनों के परिवार का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था. बचपन में ही भारतीय स्पिनर की लव स्टोरी शुरू हो गई थी और बढ़ती उम्र से साथ ये और पक्का होता चला गया.

2011 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना चुके पीयूष ने 2 साल तक अनुभूति को डेट करने के बाद जुलाई 2013 में सगाई की और फिर 29 नवंबर 2013 को अनुभूति चौधरी  से शादी की. मैनेजमेंट की स्टूडेंट रही अनुभूति शादी के वक्त बतौर एचआर एक कंपनी में काम कर रही थीं. शादी के लगभग 4 साल के बाद 25 मार्च 2017 को पीयूष और अनुभूति के घर बेटे का जन्म हुआ. दोनों ने अपने बेटे का नाम अद्विक रखा. बेटे के साथ अक्सर ही दोनों अपनी तस्वीर शेयर करते हैं.

मार्च 2006 में इंग्‍लैंड के खिलाफ मोहाली में टेस्‍ट खेलकर इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले पीयूष ने तीन टेस्‍ट में सात, 25 वनडे में 32 और सात टी20I में चार विकेट लिए. 22 दिसंबर 2012 को उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 के रूप में ही अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. पीयूष फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. उन्हें अपना आखिरी मैच लखनऊ के खिलाफ खेलना है.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2024, 14:54 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here