[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2024 (ICC T20 World Cup) के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. टी20 वर्ल्डकप के 9वें संस्करण का शुभारंभ अमेरिका और कनाडा के मैच से होगा. टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इससे पहले भारत को वॉर्म अप मैच में हिस्सा लेना है. आईसीसी ने इस मेगा टूर्नामेंट से पहले वॉर्म मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आइए जानते हैं भारत का मैच किस टीम से होगा.
वॉर्म मैच के मुकाबले 27 मई को शुरू हो जाएंगे. लेकिन भारतीय टीम अपना मैच 1 जून को शनिवार को खेलेगी. भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. दोनों टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया है. अगर टी20 में दोनों टीमों के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीम 13 बार आमने सामने आई है. इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 13 में से 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. तो वहीं, बांग्लादेश ने सिर्फ 1 मैच जीता है.

वॉर्म अप मैच का शेड्यूल:
27 मई को खेले जाने वाले मुकाबले:
1. कनाडा बनाम नेपाल
2.नामिबिया बनाम यूगांडा
3. ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी
28 मई को खेले जाने वाले मुकाबले:
1. श्रीलंका बनाम नीदरलैंड
2. ऑस्ट्रेलिया बनाम नामिबिया
3. बांग्लादेश बनाम यूएसए
29 मई को खेले जाने वाले मुकाबले:
1. साउथ अफ्रीका स्क्वॉड गेम
2. अफगानिस्तान बनाम ओमान

30 मई को खेले जाने वाले मुकाबले:
1. नेपाल बनाम यूएसए
2. नीदरलैंड्स बनाम कनाडा
3. वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया
4. स्कॉटलैंड बनाम यूगांडा
5. नामिबिया बनाम पापुआ न्यू गिनी
31 मई को खेले जाने वाले मुकाबले:
1. आयरलैंड बनाम श्रीलंका
2. स्कॉटलैंड बनाम अफगानिस्तान
1 जून को खेले जाने वाले मुकाबले:
1. भारत बनाम बांग्लादेश
विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीम हसन तमीम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, सौम्या सरकार, जेकर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, तनवीर इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीद हसन साकिब
Tags: ICC, India vs Bangladesh, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : May 17, 2024, 09:57 IST
[ad_2]
Source link