Home Sports CSK vs RCB : अगले सीजन की तैयारी कर ले आरसीबी, महामुकाबले से पहले सीएसके कोच ने भरी हुंकार

CSK vs RCB : अगले सीजन की तैयारी कर ले आरसीबी, महामुकाबले से पहले सीएसके कोच ने भरी हुंकार

0
CSK vs RCB : अगले सीजन की तैयारी कर ले आरसीबी, महामुकाबले से पहले सीएसके कोच ने भरी हुंकार

[ad_1]

Dwayne Bravo Statement: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का सबसे बड़ा लीग मैच 18 मई को है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है. इस बड़े मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच ने बड़ा बयान दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने अंतिम लीग मुकाबले में गेंदबाजी की योजना बनाई है और उनका कहना है कि अगर ‘विराट कोहली एंड कंपनी’ इनसे निपटने में विफल रहती है तो वे ‘अगले सीजन’ में प्लेऑफ में पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं. ब्रावो सीएसके के तुषार देशपांडे और सिमरजीत सिंह को अपनी योजनाओं को लागू करने में मदद कर रहे हैं.

ब्रावो ने भरी हुंकार

ब्रावो ने इ, मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘आपको प्रतिद्वंद्वी आरसीबी का सम्मान करना चाहिए. गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर हम अच्छी तरह से तैयारी कर रहे हैं. हमारे पास बहुत अच्छी योजनायें हैं. आरसीबी को हमारी योजनाओं को पस्त करने की कोशिश करनी होगी. और अगर वे ऐसा करते हैं, तो उनके लिए अच्छा है. लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके लिए अगला सीजन है.’ 

गेंदबाज कर रहे शानदार प्रदर्शन

ब्रावो इस बात से खुश हैं कि सीजन के अधिकांश समय में सीनियर गेंदबाज दीपक चाहर के नहीं रहने के बावजूद गेंदबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी योजनाओं के बारे में नहीं बताना चाहता. लेकिन मुझे लगता है कि पिछला सीजन और मौजूदा सीजन काफी अच्छा रहा है, जिसमें काफी युवा गेंदबाज हैं.’ ब्रावो ने आगे कहा, ‘T20 क्रिकेट में अंतिम ओवर की गेंदबाजी बहुत महत्वपूर्ण है और ज्यादातर यह खेल का परिणाम तय करती है.’

कौन सी टीम मारेगी बाजी?

चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों में 14 अंक हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के 13 मैचों में 12 अंक हैं. दोनों टीमों का यह आखिरी लीग मैच है. चेन्नई (+0.528) का रनरेट बेंगलूरु (+0.387) के मुकाबले बेहतर है. चेन्नई की टीम चौथे नंबर पर है, जबकि बेंगलूरु छठे पायदान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए इस मैच में सिर्फ जीत की जरूरत है. उसके 16 अंक हो जाएंगे. वहीं, आरसीबी को अगर प्लेऑफ में जाना है तो इस मैच को न सिर्फ जीतना होगा, बल्कि रनरेट भी ध्यान में रखना होगा. आरसीबी तभी टॉप-4 में जगह बना सकती है जब वह सीएसके को इस मैच में 18 रन से हराए या या 11 गेंद रहते मैच अपने नाम करे. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here