[ad_1]
कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर मुंबई फिल्म जगत में दिखने वाली अजीब तरह की ललक अब इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का अपनी मनमर्जी से दुरुपयोग भी कराने लगी है। जी म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुए फिल्म ‘हमारे बारह’ के टीजर का लिंक साझा करके इसके 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होने का दावा किया जा रहा है। जबकि, इस फिल्म फेस्टिवल में कोई फिल्म रिलीज नहीं होती है। फिल्म फेस्टिवल के कुल नौ सेक्शन हैं, और इनमें से कोई सेक्शन ‘इंडियन फिल्म कैटेगरी’ नाम से नहीं है, जैसा कि इस फिल्म के निर्माताओं की तरफ से दावा किया जा रहा है।
कान फिल्म फेस्टिवल इस साल अपने 77वें वर्ष में है। बीते कुछ साल से हिंदी फिल्म जगत में इस फेस्टिवल के शुरू होते ही तमाम अभिनेत्रियां खुद को कान में आमंत्रित होने का दावा करने लगती है और कुछ तो अपनी कथित रूप से रेड कारपेट पर चलने की तस्वीरें भी अपनी पीआर एजेंसियों से जारी करवाने लगती हैं। ऐसी ही कुछ फोटो अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इस साल की बताकर और अभिनेत्री हेली ने दो साल पहले की बता कर अपने फैंस के बीच साझा की हैं। कान फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक सेक्शन में चुनी गई फिल्मों के कलाकार ही इस फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चलते हैं। कुछ कलाकारों को फेस्टिवल के प्रायोजकों की तरफ से आमंत्रित किया जाता है, जैसे इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी, शोभिता धूलिपाला आदि को आमंत्रित किया गया।
[ad_2]
Source link