Home Sports RCB vs CSK Weather Report: चेन्नई या आरसीबी.. महामुकाबले पर छाए संकट के बादल, बारिश किसके लिए बनेगी वरदान?

RCB vs CSK Weather Report: चेन्नई या आरसीबी.. महामुकाबले पर छाए संकट के बादल, बारिश किसके लिए बनेगी वरदान?

0
RCB vs CSK Weather Report: चेन्नई या आरसीबी.. महामुकाबले पर छाए संकट के बादल, बारिश किसके लिए बनेगी वरदान?

[ad_1]

RCB vs CSK:  आईपीएल 2024 अंतिम चरण तक पहुंच चुका है. प्लेऑफ से पहले महज 4 मुकाबले बचे हैं, जिसमें सभी को इंतजार आरसीबी और चेन्नई के बीच मुकाबले का है. दोनों के बीच इस मुकाबले का रोमांच किसी फाइनल से कम नहीं है. 18 मई को दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होनी है, लेकिन मैच पर संकट के बादल छा चुके हैं. यदि मैच रद्द होता है तो एक टीम के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा. एक तरफ आरसीबी विजरथ पर सवार नजर आ रही है तो दूसरी तरफ प्लेऑफ से चंद मैच पहले चेन्नई की गाड़ी कभी हार तो कभी जीत पर अटक चुकी है.

बारिश के बने आसार

आईपीएल 2024 में प्लेऑफ से पहले बारिश गुजरात का खेल बिगाड़ चुकी है. अभी तक दो मुकाबले बारिश में धुल चुके हैं. 16 मई को गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के चलते टॉस भी न हो सका. आरसीबी और चेन्नई के बीच मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी में होना है, लेकिन बारिश के आसार 18 मई को लगातार बने हुए हैं. 18 मई की शाम से लेकर रात तक एक्यूवैदर की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है. यानि मैदान बादलों से घिरा रहेगा. 

किसकी चमकेगी किस्मत?

आरसीबी और चेन्नई के बीच मुकाबला बारिश के चलते रद्द होता है तो यह सीएसके के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में 13 मैच में 7 मैच जीतकर 14 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है. यदि यह मुकाबला रद्द होता है तो सीएसके और आरसीबी को दो-दो प्वाइंट्स दिए जाएंगे. जिसके बाद चेन्नई के पास 15 जबकि आरसीबी 13 प्वाइंट्स पर ही अटक जाएगी और प्लेऑफ से टीम का पत्ता कट जाएगा. 

18 मई को कभी नहीं हारी आरसीबी

18 मई को आरसीबी की टीम आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं हारी है. ऐसे में यदि मैच होता है तो आंकड़े आरसीबी के पक्ष में होंगे. आरसीबी की टीम जीत का पंच लगा चुकी है. ऐसे में यदि पूरा मैच होता है तो आरसीबी को मात देने के लिए सीएसके को पापड़ बेलने पड़ सकते हैं. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ मैच में 18 रन या फिर 18.1 ओवर में मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि बारिश आरसीबी का खेल बिगाड़ती है या फिर टीम सीएसके से लड़ने में कामयाब होती है. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here