Home Breaking News Sathyaraj: बायोपिक में पीएम मोदी की भूमिका निभाएंगे ‘बाहुबली’ के कटप्पा? सत्यराज की अगली फिल्म पर चर्चा तेज

Sathyaraj: बायोपिक में पीएम मोदी की भूमिका निभाएंगे ‘बाहुबली’ के कटप्पा? सत्यराज की अगली फिल्म पर चर्चा तेज

0
Sathyaraj: बायोपिक में पीएम मोदी की भूमिका निभाएंगे ‘बाहुबली’ के कटप्पा? सत्यराज की अगली फिल्म पर चर्चा तेज

[ad_1]

baahubali actor Sathyaraj to play PM narendra modi role in his upcoming biopic film as per reports

नरेंद्र मोदी, सत्यराज
– फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


साउथ अभिनेता अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वे कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। उन्होंने प्रभास अभिनीत फिल्म फ्रेंचाइजी ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह सत्यराज के करियर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थी। वहीं, अब चर्चा है कि सत्यराज एक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

सत्यराज बनेंगे पीएम मोदी!

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेता की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वे अगली बार बायोपिक में नजर आने वाले हैं और खबर है यह कि बायोपिक में सत्यराज वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, ये अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैली हुई हैं। अभी इन खबरों की पुष्टि होना बाकी है। यदि ऐसा होता है तो सत्यराज को पीएम मोदी की भूमिका में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

Devara: ‘देवरा’ के पहले गाने पर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार, प्रोमो के बाद निर्माताओं ने किया समय का भी खुलासा

कई सितारे पर्दे पर बने पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के बारे में बनने जा रही यह कोई पहली फिल्म नहीं होगी। इससे पहले भी पीएम मोदी का किरदार कई सितारे निभा चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने 2019 की पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में उनका किरदार निभाया था। इसके साथ महेश ठाकुर समेत अन्य सितारे में पर्दे पर पीएम मोदी बन चुके हैं।

Chandrakanth Death: तेलुगु एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, बर्दाश्त नहीं कर सके पवित्रा जयराम की मौत का गम

इस साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

वहीं चर्चा है कि सत्यराज जिस फिल्म में पीएम मोदी का किरदार निभाने वाले हैं, उसकी शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी। हालांकि, फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है। फिल्म के अन्य कलाकार  और क्रू और तकनिकी टीम के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ‘बाहुबली’ में कटप्पा की भूमिका निभाने के बाद से सत्यराज अपनी आगामी साउथ फिल्मों फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं।

Bahubali: ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ के बाहुबली हैं राजामौली के प्रशंसक, शरद ने डबिंग के अनुभवों को किया साझा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here