[ad_1]
नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के लिए आज का दिन बेहद खास है. संदीप आज 18 मई को अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. वह आज 31 साल के हो गए हैं. संदीप का जन्म आज ही के दिन पंजाब के पटियाला शहर में हुआ था. संदीप शर्मा ने दो अंडर-19 विश्व कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वह 2012 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चल सका. वह भारत के लिए सिर्फ 2 मैच खेल सके.
संदीप आईपीएल में शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 2 मुकाबले खेले थे. संदीप को साल 2015 में टीम इंडिया में मौका मिला था. संदीप को जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 जुलाई को हुए पहले टी20 मैच में मौका मिला था. जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. इसके बाद 19 जुलाई को उन्हें दूसरे टी20 में भी मौका मिला था. जिसमें वह सिर्फ 1 विकेट अपने नाम कर सके थे. संदीप का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर यही तक रह गया. इसके बाद उन्हें टीम में कभी मौका नहीं मिला.
Rcb vs Csk: बेंगलुरु में अब कैसा है मौसम का मिजाज, क्या हो पाएगा मैच? देखें ताजा अपडेट्स
विराट कोहली के लिए काल है संदीप शर्मा
संदीप को आईपीएल में विराट कोहली के दुश्मन के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने सबसे अधिक 7 बार आईपीएल में कोहली जैसे दिग्गज बैटर को आउट किया है. 14 बार विराट कोहली का सामना संदीप शर्मा से हुआ है. संदीप इस दौरान कोहली को 7 बार आउट कर चुके हैं. कोहली आईपीएल में संदीप के खिलाफ 74 रन ही बना चुके हैं. वहीं, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी संदीप के खिलाफ अच्छा नहीं हैं. रोहित संदीप के आगे 4 बार आउट हो चुके हैं और 42 गेंद में 37 रन बना सके हैं.
खेल चुके हैं 100 से ज्यादा मैच
संदीप शर्मा आईपीएल में 100 से भी ज्यादा मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक 124 मैच में 134 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी इकॉनमी इस दौरान 7.86 की रही है और औसत 27.13 का. संदीप शर्मा कई टीमों के लिए खेल चुके हैं. फिलहाल वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. वह 8 मैचों में बॉलिंग करते हुए 10 विकेट ले चुके हैं.
Tags: IPL, Rajasthan Royals
FIRST PUBLISHED : May 18, 2024, 09:08 IST
[ad_2]
Source link