Home World फिर डराने लगा कोरोना! सिंगापुर में नई लहर ने मचा दिया कोहराम, सामने आए 25,900 नए केस

फिर डराने लगा कोरोना! सिंगापुर में नई लहर ने मचा दिया कोहराम, सामने आए 25,900 नए केस

0
फिर डराने लगा कोरोना! सिंगापुर में नई लहर ने मचा दिया कोहराम, सामने आए 25,900 नए केस

[ad_1]

Singapore : दुनिया को कोरोना वायरस से पूरी तरह निजात नहीं मिली है. सिंगापुर में एक नई कोविड ​-19 की लहर देखी जा रही है. बताया जा रहा है, कि अधिकारियों ने 5 से 11 मई तक 25,900 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने शनिवार ( 18 मई ) को फिर से मास्क पहनने की सलाह दी है. साथ ही कहा जा रहा है, कि कोरोना महामारी के रोजाना आने वाले मामले 181 से बढ़कर लगभग 250 हो गए हैं. 

स्वास्थ्य मंत्री ओंग ने कहा कि अगर कोविड ​​-19 मामलों की संख्या एक बार दोगुनी हो जाती है, तो सिंगापुर के स्वास्थ्य सेवा सिस्टम में 500 मरीज होंगे, जिसे सिंगापुर संभाल सकता है. उन्होंने आगे बताया कि अगर मामलों की संख्या दूसरी बार दोगुनी हो जाती है, तो इसमें 1,000 मरीज होंगे और यह अस्पताल पर काफी बोझ होगा. ओंग ने कहा, एक हजार बिस्तर एक क्षेत्रीय अस्पताल के बराबर है. इसलिए, मुझे लगता है कि स्वास्थ्य सेवा सिस्टम को आने वाले समय के लिए खुद को तैयार करना होगा.

 

लगातार बढ़ रहे केस 

स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि ‘हम एक नई लहर की शुरुआत देख रहे हैं, जहां यह लगातार बढ़ रही है. इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि अगले दो से चार हफ्तों में लहर अपने चरम पर पहुंच सकती है, इसका मतलब साफ है, कि जून के मध्य और अंत के बीच सिंगापुर में एक नई लहर देखने को मिलेगी.

 

घर पर रहने और टीकाकरण कराने दी सलाह 

स्वास्थ्य मंत्री ने उन लोगों से आग्रह किया, जिन्हें गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा खतरा है. जैसे- 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के व्यक्ति, साथ ही उन्होंने सिंगापुरवासियों को बीमार होने पर मास्क पहनने और घर पर रहने के साथ टीकाकरण कराने की सलाह दी है.  

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here