[ad_1]
IPL 2024, MI vs LSG: मुंबई इंडियंस (MI) की IPL 2024 से विदाई सबसे फिसड्डी टीम बनकर हुई है. शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 18 रनों से हरा दिया. IPL 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) टीम के फ्लॉप शो के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी सवालों के घेरे में है. इसी बीच हार्दिक पांड्या पर BCCI ने बैन लगा दिया है. हार्दिक पांड्या को अपनी एक गलती की वजह से इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. हार्दिक पांड्या पर BCCI ने मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना और एक IPL मैच का बैन भी लगाया है.
हार्दिक पांड्या पर BCCI ने अचानक लगाया बैन
दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक IPL मैच का बैन लगाया गया है. सिर्फ हार्दिक पांड्या ही नहीं बल्कि इम्पैक्ट प्लेयर सहित मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल सभी खिलाड़ियों पर भी 12-12 लाख रुपये का जुर्माना या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है.
[ad_2]
Source link