[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें जब मैदान पर आमने सामने होती हैं तब मुकाबला कांटे का होता है. भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर हावी रही है. पिछले एक दशक से दोनों टीमें आपस में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रही हैं. इस दौरान दोनों का सामना आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में हुआ है. एक बार फिर दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भिड़ने को तैयार हैं. यह मैच न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. दोनों टीमें पहली बार अमेरिका में दो दो हाथ करती हुई नजर आएंगी. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में 2 जून से होगा. इसके कुछ मुकाबले अमेरिका में खेले जाएंगे वहीं कई मैच वेस्टइंडीज में में होंगे. भारतीय फैंस इंडिया में इस मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) में 7 बार भिड़ चुकी हैं जहां सिर्फ एक बार भारत को हार मिली है. 2021 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था. इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले में टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे वहीं पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करेंगे.
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कब खेला जाएगा महामुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (9 जून 2024) को महामुकाबला खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच कितने बजे से मैच खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच टी20 विश्व कप में महामुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा.
टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की टीमें कहां होंगी आमने सामने?
टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान की टीमें अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में खेले जाने वाले मैच की लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में खेले जाने वाले मैच की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर होगा.
टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान को किस ग्रुप में रखा गया है?
भारत और पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में ग्रुप ए में रखा गया है जिनमें आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा की टीमें हैं.
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच किस टीम से खेलेगी?
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से खेलेगी.
भारत को टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज पर कितने मैच खेलने हैं?
भारत को टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेलने हैं.
FIRST PUBLISHED : May 18, 2024, 16:29 IST
[ad_2]
Source link