Home Sports CSK vs RCB: हार से टूटे माही! RCB के खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, वायरल हुआ वीडियो

CSK vs RCB: हार से टूटे माही! RCB के खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, वायरल हुआ वीडियो

0
CSK vs RCB: हार से टूटे माही! RCB के खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, वायरल हुआ वीडियो

[ad_1]

Dhoni Viral Video: आरसीबी के खिलाफ शनिवार, 18 मई को सीएसके की हार के बाद महान खिलाड़ी एमएस धोनी ने जल्दी ही मैदान छोड़ दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 27 रन की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो गई. मैच खत्म  के बाद एमएस धोनी ने आरसीबी टीम से खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि धोनी इस मैच में अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन उनके आउट होने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की उम्मीदें खत्म हो गई थीं.

लौटे गए माही

आरसीबी से मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद धोनी का चेहरा साफ बता रहा था कि वह इससे कितना आहत हुए हैं. धोनी अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर यश दयाल के खिलाफ 110 मीटर का छक्का लगाने के तुरंत बाद आउट हो गए. 12 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे धोनी यश दयाल की धीमी गेंद पर टॉप-एज लगने के बाद डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हो गए. मैच खत्म होने के बाद धोनी लाइन में सबसे आगे चले गए, जहां सीएसके के खिलाड़ी आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार हो रहे थे. हालांकि, जब उन्होंने देखा कि आरसीबी के खिलाड़ी जश्न मनाने में व्यस्त थे, तो उन्होंने वापस जाने का फैसला किया. धोनी ने ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय केवल आरसीबी के स्टाफ से हाथ मिलाया और मैदान से बाहर चले गए.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here