[ad_1]

कार्तिक आर्यन
– फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज होने के लिए तैयार है। शनिवार को अपने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के दौरान वे पुराने दिनों को याद करते नजर आए। उन्होंने अपनी फिल्म के अलावा बॉलीवुड में अपनी शुरूआती दिनों के बारे में भी बातें करते दिखाई दिए।
विकलांग महसूस नहीं किया
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके हैं, लेकिन उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, ‘शुरूआती दिनों में मुझे कई बार फंसा हुआ या असहाय महसूस हुआ, लेकिन मैंने कभी खुद को विकलांग महसूस नहीं किया। मेरे लिए यह सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है। मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन यह सिर्फ मुझ अकेले की कहानी नहीं है। यह सबके साथ होता है’।
मां और पापा से मिली मेहनत की सीख
कार्तिक आर्यन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, ‘मुझे जब भी लगता था कि मेरे लिए ये हालात कठिन हैं तब मैं अपने माता-पिता की तरफ देखता था। उन्हें देखकर मैं सोचता था कि अगर ये लोग इतनी मेहनत कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता हूं। मुझे मेरे माता-पिता ने काफी प्रेरित किया है’।
ऐसे शुरू हुई थी अनिल कपूर और सुनीता कपूर की प्रेम कहानी
हारना नहीं सीखा
कार्तिक आर्यन के फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में अभिनेता एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। कार्तिक कहते हैं, ‘मैंने जब भी खुद को फंसा हुआ महूसस किया मैंने खुद को समझाया यह भी एक दौर और मैं इससे निकल जाऊंगा। मैंने हालात से हारना नहीं सीखा है’। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
[ad_2]
Source link