[ad_1]
Arshdeep Singh: ट्रेविस हेड, वो नाम जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. आईपीएल 2024 हेड ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर खौफ पैदा कर रखा है. टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून से हो रही है और हेड इसके लिए पूरे तैयार हैं. हेड भारतीय टीम से दो आईसीसी ट्रॉफी छीन चुके हैं. पिछले साल उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शतक ठोक भारत से ट्रॉफी छीनी. इसके बाद वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भी हेड दीवार बन गए. उन्होंने शतक ठोक भारत से ट्रॉफी छीन ली थी. लेकिन मेगा इवेंट से पहले भारत को ट्रेविस हेड का तोड़ मिल गया होगा.
अर्शदीप सिंह
पंजाब के खिलाफ मैच में ट्रेविस हेड से एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद थी. उनकी धमाकेदार पारियों से हैदराबाद को प्लेऑफ्स में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. लेकिन अर्शदीप सिंह ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. उन्होंने पहली ही बॉल पर ट्रेविस हेड की गिल्लियां बिखेर दी. चूंकि मोहम्मद शमी चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हैं, ऐसे में अर्शदीप को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. यह दूसरा मौका होगा जब अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे. वर्ल्ड कप से पहले ही उन्होंने हुंकार भर दी है.
जसप्रीत बुमराह
पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर थे. ऐसे में इस बार बल्लेबाजों की शामत बनकर बुमराह भी खेलने उतरेंगे. उन्होंने आईपीएल 2024 में भी बेहतरीन गेंदबाजी की. ट्रेविस हेड को टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह भी रोककर रख सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.
रिजर्व- खलील अहमद, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान
[ad_2]
Source link