Home Breaking News Terrorist Attack: आतंकियों ने AK-47 से भाजपा के पूर्व सरपंच पर की अंधाधुंध फायरिंग… दंपती को सटाकर मारी गोली

Terrorist Attack: आतंकियों ने AK-47 से भाजपा के पूर्व सरपंच पर की अंधाधुंध फायरिंग… दंपती को सटाकर मारी गोली

0
Terrorist Attack: आतंकियों ने AK-47 से भाजपा के पूर्व सरपंच पर की अंधाधुंध फायरिंग… दंपती को सटाकर मारी गोली

[ad_1]

Jammu and Kashmir Terrorist Attack: BJP Ex-sarpanch Killed, Tourists Injured in Twin Terror Attacks

Terrorist Attack
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अनंतनाग सीट पर चुनाव से एक सप्ताह पहले आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर में शनिवार की रात एक घंटे के भीतर दो स्थानों पर हमले किए। इसमें शोपियां में भाजपा के एक पूर्व सरपंच की घर में घुसकर हत्या कर दी तो पहलगाम घूमने आए राजस्थान के एक पर्यटक दंपती को घायल कर दिया। 

घटना के बाद दोनों इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर रात में सुरक्षा बलों ने दबिश भी दी। ज्ञात हो कि यह हमला बारामुला सीट पर चुनाव से दो दिन पहले हुआ है। बारामुला में 20 और अनंतनाग में 25 मई को मतदान होना है। अनंतनाग में पहले सात मई को चुनाव होना था।

पुलिस के अनुसार शोपियां जिले के हीरपोरा गांव में रात लगभग साढ़े 10 बजे आतंकी पहुंचे। वह भाजपा के पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख के घर में जबरन घुस गए। उन्होंने एजाज को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। बताते हैं कि एके 47 राइफल की उन्हें सात से आठ गोलियां लगी थीं।

फायरिंग करने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले रात लगभग साढ़े नौ बजे दहशतगर्दों ने पहलगाम के पास यन्नर में दरिया किनारे बने कैंपिंग साइट के बाहर बैठे राजस्थान के जयपुर की दंपती फरहा और तबरेज पर हमला किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here