Home Sports Watch: मॉन्स्टर शॉट.. आसमान में गेंद, और स्टेडियम के पार; धोनी ने ठोका IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का

Watch: मॉन्स्टर शॉट.. आसमान में गेंद, और स्टेडियम के पार; धोनी ने ठोका IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का

0
Watch: मॉन्स्टर शॉट.. आसमान में गेंद, और स्टेडियम के पार; धोनी ने ठोका IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का

[ad_1]

IPL 2024, RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रन से हरा दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 27 रन के अंतर से हारकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की हार के बावजूद दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के एक छक्के की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 सीजन का सबसे लंबा छक्का ठोक दिया. 

धोनी ने ठोका IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पारी के आखिरी ओवर में यश दयाल की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 सीजन का सबसे लंबा छक्का ठोक दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा शॉट मारा कि गेंद आसमान को चीरते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम के पार चली गई. महेंद्र सिंह धोनी का यह छक्का 110 मीटर का था. महेंद्र सिंह धोनी ने इसी के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दिनेश कार्तिक ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एक मैच में 108 मीटर का छक्का ठोका था.

झूम उठीं साक्षी धोनी 

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की पारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने मैच का आखिरी ओवर फेंका था. दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने यश दयाल के इस ओवर की पहली ही गेंद पर ऐसा शॉट मारा कि बॉल आसमान को चीरते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम के पार चली गई. धोनी का यह छक्का 110 मीटर लंबा था. सोशल मीडिया पर धोनी के इस छक्के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. धोनी ने इस मैच में 13 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. धोनी की पारी में 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. धोनी का छक्का देख उनकी पत्नी साक्षी भी खुशी से झूम उठीं.
 
IPL 2024 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1. महेंद्र सिंह धोनी – 110 मीटर (विरुद्ध RCB)

2. दिनेश कार्तिक – 108 मीटर (विरुद्ध SRH)

3. हेनरिक क्लासेन – 106 मीटर (विरुद्ध RCB)

4. वेंकटेश अय्यर – 106 मीटर (विरुद्ध RCB)

5. निकोलस पूरन – 106 मीटर (विरुद्ध RCB)

प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टॉप ऑर्डर की शानदार बल्लेबाजी के बाद अंतिम ओवर में यश दयाल की गेंदबाजी से शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी और अंतिम टीम बनी. 219 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 20 ओवर में 191/7 के स्कोर पर रोक दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अपने शुरुआती 8 मैचों में से 7 मुकाबले हार चुकी थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फिर भी हार नहीं मानी और अपने अगले लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बना ली.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here