Home Sports क्या विराट कोहली तोड़ देंगे अपना ही रिकॉर्ड, बल्ले को रोकना हुआ मुश्किल

क्या विराट कोहली तोड़ देंगे अपना ही रिकॉर्ड, बल्ले को रोकना हुआ मुश्किल

0
क्या विराट कोहली तोड़ देंगे अपना ही रिकॉर्ड, बल्ले को रोकना हुआ मुश्किल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली को टी20 फॉर्मेट से बाहर करने को लेकर काफी बातें की जा रही थी. चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप 2022 के बाद एक बार फिर से उनको भारत की टी20 टीम में जगह दी और विश्व कप चयन के लिए दावेदारी रखना का मौका दिया. अपने आलोचकों पर विराट कोहली ने बल्ले से हल्ला बोला है. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में वह रन बनाने में सबसे आगे है और हो सकता है अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाले. टी20 विश्व कप से पहले विराट का फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है.

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में विराट कोहली ने इतने रन बना दिए हैं जिससे आगे निकलना किसी और के लिए नामुमकिन है. प्लेऑफ में टीम को जगह दिलाने में इस बल्लेबाज ने अहम भूमिका निभाई. साल 2016 में इस धुरंधर ने जो तूफान बल्ले से उठाया था वैसा ही कुछ इस बार भी कर दिखाया. फर्क यह है कि इस बार उनको लेकर आलोचना जोरदार की जा रही थी. अब इस स्टार खिलाड़ी के निशाने पर अपना ही एक सीजन में बनाए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है.

विराट कोहली सबसे आगे
इस सीजन विराट कोहली को ऑरेंज कैप मिलना तय है. 14 मैच खेलकर उस धुरंधर ने 64 की औसत से 708 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रितुराज गायकवाड है जिनकी टीम बाहर हो चुकी है. 583 रन के साथ वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. तीसरा नंबर सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड का है. हेड ने 533 रन बनाए हैं.

क्या विराट कोहली तोड़ेंगे अपना ही रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसी और के नहीं बल्कि विराट कोहली के नाम ही दर्ज है. 2016 में 16 मैच खेलने के बाद इस धुरंधर ने 973 रन बनाए थे. इस सीजन में लगातार छह मैच जीतकर आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची है. अगर एलिमिनेटर में टीम को जीत मिली तो इसके बाद विराट कोहली को एलिमिनेटर 2 खेलने मिलेगा और अगर वहीं भी टीम जीती तो फाइनल में भी अपना दम दिखाएंगे. अगर तीन मैच विराट ने खेले तो वह अपने ही पुराने रिकॉर्ड तो तोड़ सकते हैं.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2024, 15:16 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here